देश का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से देश के कोने-कोने के लिए मिलती है ट्रेन

भारतीय रेलवे की गिनती दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है और इसके नाम कई कीर्तिमान भी स्थापित हो चुके हैं।

भारतीय रेलवे और अलग-अलग रेलवे स्टेशनों से जुड़े कई तथ्यों के बारे में आपने बहुत सुना होगा।

आज हम आपको भारत के उस सबसे अनोखे और इकलौते रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां से देश के कोने-कोने के लिए ट्रेन आसानी से मिल जाती है।

क्या आपको पता है कि, भारत का ऐसा अनोखा रेलवे स्टेशन कहां पर मौजूद है ? यदि आप नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इस बारे में बता ही देते हैं।

दरअसल, भारत का ये रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश में है। इसकी खासियत है कि, यहां से आप देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम, सभी दिशाओं में जाने के लिए ट्रेनें पकड़ सकते हैं।

बता देते हैं कि, यह भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है, जहाँ करीब 197 ट्रेनें रोजाना रुकती हैं।

भारत के इस विशेष रेलवे स्टेशन की एक और विशेषता है- यह दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-चेन्नई लाइनों पर एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जो यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए सीधी ट्रेनें उपलब्ध कराता है।

यह स्टेशन भगवान कृष्ण के जन्मास्थान के पास स्थित है, जिससे यहाँ तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ रहती है।

यदि आप अब भी नहीं समझ पाए तो बता दें कि, ये रेलवे स्टेशन और कोई नहीं बल्कि, मथुरा जंक्शन है।