दशहरा के दिन जरुर करें ये 6 कार्य, धन संपत्ति में होगा लाभ

दशमी तारिख 

हर वर्ष दशहरा का पर्व आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 2 अक्टूबर को बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा।

शुभ दिन

यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। दशहरा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सारी दसों दिशाएं खुली रहती है।

क्या करें ?

दशहरा के पावन पर्व पर कुछ कार्य करना बेहद लाभदायी होता है। चलिए जानते हैं कि दशहरा के दिन कौन से कार्य कने चाहिए।

लक्ष्मी सूक्त का पाठ

दशहरा के दिन लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से आर्थिक परेशानियां कम होता हैं और घर में धन-संपत्ति का आगमन होता है।

दूसरा काम

इस दिन सुबह घर के सभी बड़ों से आशीर्वाद लें। इसी के साथ नवरात्रि के शांति कलश का पानी अपने पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

पूजा करे

दशहरे के दिन कारोबार और करियर में सफलता और समृद्धि पाने के लिए शमी के पेड़ की पूजा करें। साथ ही मां  दुर्गा को शमी के पत्ते अर्पित करें।

हवन की राख

दशहरे के दिन दुर्गा हवन की राख का छिड़काव घर के चारों तरफ करें, घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा।

दुर्गा विसर्जन

दशहरा के दिन मां दुर्गा का विसर्जन होता है। ऐसे में जब देवी की मूर्ति की विदाई हो रही हो, तो वहां माता के चरणों को नए वस्त्र से पोंछकर घर में तिजोरी में रखने से धन धान्य बना रहता है।

दीपक जलाएं

इस दिन दक्षिण दिशा में चारमुखी दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह उपाय पूर्वजों और देवी-देवताओं आशीर्वाद दिलाता है।

नोट

यह जानकारी केवल मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी सूचनाएं को मानने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।