Akshay Kumar की बेटी Nitara के साथ हुई साइबर बदमाशी की घटना ने हमें बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में सोचने पर मजबूर किया है। आज के समय में, इंटरनेट हर व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, लेकिन यह हमें कई खतरों से भी अवगत कराता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्या है पूरा मामला?
यह घटना 2025 की है, जब नितारा अपने टैबलेट पर एक ऑनलाइन गेम खेल रही थीं। उस गेम में एक चैटिंग फीचर था, जिससे लोग अनजान खिलाड़ियों से बात कर सकते थे। शुरुआत में, एक व्यक्ति ने Nitara से सामान्य तरीके से बातचीत शुरू की। उसने उसके साथ दोस्त जैसा व्यवहार किया, उसने नितारा की तारीफ की, और उसने समय के साथ साथ धीरे धीरे उसका विश्वास जीतने की कोशिश की।
उस व्यक्ति ने थोड़े समय बाद नितारा से उसकी पहचान और वह लड़की है या लड़का है जानकारी ली ,जब उसे पता चला की वह एक लड़की है तो उस व्यक्ति ने नितारा से न्यूड फोटो की मांग कर दी,यह मामला सेक्सटॉर्शन का था जिसमे पहले विश्वास बनाया जाता है और फिर ब्लैकमेलिंग शुरू हो जाती है
Nitara की समझदारी सबसे बड़ा बचाव: Akshay Kumar
इस मामले में Nitara ने बहुत समझदारी दिखाई है वह बिलकुल भी नहीं घबराई और उसने गेम को तुरंत बंद कर दिया और वह अपनी माँ के पास चली गई ,और अपनी माँ को जो जो बात गेम में हुई सभी बातों को अपनी माँ को बता दिया।

यह कदम उसका बहुत महतपूर्ण था। यदि वह चुप रहती तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी साइबर अपराधी चुप रहने वालों का फायदा उठाते है उन पर मानसिक दबाव बनाते है और फिर उनका ब्लैकमेल गेम स्टार्ट हो जाता है वे चुप रहने वालों को बार बार ब्लैकमेल करते है अक्षय कुमार ने खुद वीडियो बना कर कहा है की माता पिता को अपने बच्चों से खुल कर बात करनी चाहिए ताकि बच्चे उनको अपनी हर प्रॉब्लम को बता सके यही एक आसान तरीका है जिस से बच्चों को साइबर अपराधी से बचाया जा सकता है
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
इस मामले की जानकारी मिलते ही Akshay Kumar ने तुरंत पुलिस को रिपोर्ट दी। महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी थी और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में ADG यशस्वी यादव ने इस केस की पुष्टि की। उन्होंने कहा था कि पुलिस अब साइबर अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही है और ऐसे मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
क्यों बन रहा खतरा? ऑनलाइन गेमिंग
आजकल अधिकांश ऑनलाइन गेम्स में चैटिंग के फीचर्स होते हैं। यही फीचर्स बच्चों को अनजान लोगों से जोड़ते हैं। और बच्चे उनसे बात शुरू कर देते हैं समस्या यह है कि:
- बच्चे अनजान लोगों पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं
- बच्चे इतने नदान होते है की खतरे को पहचान नहीं पाते
- साइबर अपराधी खुद को दोस्त बताते है और कहते हैं की हमारी उम्र भी एक जैसी ही है
- धीरे धीरे वह बच्चे की सारी निजी जानकारी बच्चे से ले लेते है
उनकी योजना पहले से बनी होती है जिसको “गूमिंग” कहा जाता है।
सेक्सटॉर्शन क्या है
सेक्सटॉर्शन एक बहुत बढ़ा गंभीर साइबर अपराध है, जिसमें अपराधी पहले पीड़ित के साथ अच्छी दोस्ती करता है, भरोसा जीतता है, और इसके बाद वह उसके निजी फोटो या वीडियो मांगता है। एक बार जब साइबर अपराधी फोटो वीडियो ले लेता है उसके बाद वह ब्लैकमेल करना शुरू कर देता है। बाद में धमकी दी जाती है कि फोटो वायरल कर दिए जाएंगे बदले में पैसे अन्य चीजें मांगी जाती हैं
कई मामलों में देखा गया है की पीड़ित, जिनमें अक्सर बच्चे होते हैं, डर के कारण किसी को नहीं बताते और मानसिक दबाव में आ जाते हैं। और वह आत्महत्या जैसी गंभीर घटनाओं तक पहुंच जाता है। सेक्सटॉर्शन के मामलों में समय पर कार्रवाई करना और पीड़ितों को सहायता प्रदान करना बहुत ज्यादा जरूरी है ताकि ऐसी घटना को रोका जा सके।
मानसिक स्वास्थ्य पर क्या असर
ये बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डालते हैं।
- बच्चों के अंदर डर और चिंता बढ़ने लगती है यह डर उसे मानसिक रूप से अस्थिर कर देता है।
- बच्चों का आत्मविश्वास बहुत कम हो जाता है
- बच्चे अपने उपर अपराधबोध महसूस करने लगते हैं कई बच्चे खुद को ही दोष देने लगते हैं
- डिप्रेशन की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और बच्चे डिप्रेशन में भी चले जाते हैं लोगों से दूर होने लगते है
बात करना बंद कर देते है

माता-पिता की जिम्मेदारी
इस घटना से पता चलता है कि सिर्फ तकनीक देना काफी नहीं है, बल्कि बच्चों को उसका सही उपयोग सिखाना भी बहुत जरूरी होता है।
कुछ महत्वपूर्ण बातें: जिनका ध्यान रखना जरूरी
- बच्चों को यह भरोसा होना चाहिए कि वे किसी भी समस्या को बिना डर के अपने माता पिता से बता सकें।
- खुद ही डिजिटल नियम बनाएं जिसमे पता होना चाइये कोनसा ऐप यूज़ करना है कितने टाइम तक स्क्रीन टाइम होगा और किन किन लोगों से बात करनी है क्या क्या बात करनी है सभी नियम में होने चाहिए।
- माता पिता बच्चों को सिखाएं कि कभी भी निजी फोटो किसी को भी शेयर न करें, सभी अजनबियों से दूर रहें और अपनी पर्सनल जानकारी साझा न करें
- माता पिता को पैरेंटल कंट्रोल का उपयोग करना चाहिए करें ऐप्स में मौजूद सेफ्टी फीचर्स का इस्तेमाल करने चाहिए।
- माता पिता को बच्चे के व्यवहार में ध्यान देना चाहिए, अगर आपका बच्चा अचानक से चुप रहने लगे तो यह संकेत हो सकता है कि कुछ तो गलत हुआ है।
स्कूलों में साइबर शिक्षा की जरूरत
यह एक बेहद जरूरी कदम है क्योंकि बच्चे स्कूल में ज्यादा समय बिताते हैं वहां उन्हें साइबर क्राइम से बचने के बारे में शिक्षा दी जा सकती है
अगर बच्चों को शुरू में ही डिजिटल सुरक्षा सिखाई जाए, तो वे ऐसे खतरों से खुद को बचा सकते हैं।
सरकार और पुलिस की भूमिका
सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी इस दिशा में तेजी से सक्रिय हो रही हैं। साइबर क्राइम सेल काफी मजबूत किए जा रहे हैं लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं साइबर क्राइम को रोकने के लिए स्कूल और कॉलेज में सेमिनार भी आयोजित किये जा रहे हैं
बच्चों को क्या सिखाना जरूरी
बच्चों को सरल भाषा में ये बातें जरूर समझाएं, इंटरनेट पर हर कोई भरोसे के लायक नहीं होता
अपने बच्चों को समझाना जरूरी है की कोई भी निजी फोटो या वीडियो शेयर नहीं करना
अगर कोई डराए या दबाव डाले, आपने हमे तुरंत बताना
आपको अजनबी से दोस्ती करने से पहले सोचना चाहिए
टेक्नोलॉजी: दोस्त या दुश्मन?
टेक्नोलॉजी एक ऐसा उपकरण है जो न तो पूरी तरह से अच्छा है और न ही पूरी तरह से बुरा, इसका असली महत्व इस बात पर निर्भर करता है कि हम इसका उपयोग कैसे करते हैं। आजकल, डिजिटल दुनिया बच्चों के लिए सीखने, समझने और आगे बढ़ने का एक बड़ा माध्यम बन गई है, लेकिन इसके साथ कुछ खतरे भी लगातार जुड़ते जा रहे हैं
यदि बच्चों को सही दिशा और जानकारी दी जाए, तो टेक्नोलॉजी उनके विकास में बहुत मदद कर सकती है। वे इंटरनेट के माध्यम से नई कौशल सीख सकते हैं, अपने भविष्य को मजबूत बना सकते हैं।
लेकिन अगर बच्चों को बिना समझाए या बिना निगरानी के टेक्नोलॉजी के हवाले कर दिया जाए, तो यही साधन उनके लिए खतरनाक हो सकता है। अनजान लोगों से संपर्क, साइबर बुलिंग और धोखाधड़ी जैसे खतरे तेजी से बढ़ सकते हैं। कई बार, बच्चे इन खतरों को समझ नहीं पाते और गलत फैसले ले लेते हैं।










