भारतीय क्रिकेट में एक नई ऊर्जा को जन्म देने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज Sachin Tendulkar आज अपना 53rd birthday मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए बहुत समय हो गया है, लेकिन जब भी उनकी झलक दिखाई देती है,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूरा स्टेडियम ‘सचिन सचिन’ के नारों से गूंज उठता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के भारत सहित दुनिया भर में करोड़ों प्रशंसक हैं जो अपने चहेते क्रिकेटर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सचिन तेंदुलकर भले ही अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेलते हैं, लेकिन उनके कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो अब तक कोई नहीं तोड़ सका है। आइए जानते हैं सचिन तेंदुलकर के वो रिकॉर्ड जो अब तक सलामत हैं:
Sachin Tendulkar का शतक
शतकों का शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में सभी प्रारूप मिलाकर कुल 100 शतक जड़े हैं। वह दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतकों का शतक लगाया है। उनसे पीछे भारत के विराट कोहली हैं जो अब तक 85 शतक लगा चुके हैं, लेकिन सचिन तेंदुलकर और कोहली के बीच फासला 15 शतकों का है। तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर के जमाने में ही खेलने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने 71 शतक लगाए हैं।

टेस्ट में बनाए हैं सर्वाधिक रन भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने खेल के इस लंबे प्रारूप में 15921 रन बनाए हैं जो एक रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया का कोई बल्लेबाज टेस्ट में 14000 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका है, वहीं सचिन तेंदुलकर ने कई साल पहले ही 15000 के आंकड़े को पार कर लिया था। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 51 शतक जड़े हैं और फिलहाल किसी भी खिलाड़ी के नाम टेस्ट में इतने ज्यादा शतक नहीं हैं।
16 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने लंबे करियर में 200 टेस्ट मैच खेले जो अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है। उनके करीब इस मामले में सिर्फ इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं जिन्होंने 188 टेस्ट मैच खेले हैं।
वनडे में भी हैं सबसे आगे सचिन तेंदुलकर ना सिर्फ टेस्ट बल्कि वनडे में भी रन बनाने के मामले में अन्य सभी बल्लेबाजों से आगे हैं। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 463 वनडे खेले और उन्होंने करियर का आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ मीरपुर में 18 मार्च 2012 को खेला था।
दिलचस्प बात यह है कि सचिन तेंदुलकर ने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ ही अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। सचिन तेंदुलकर इस प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे।
Sachin Tendulkar का वर्ल्ड कप सफर
छह बार वनडे विश्व कप में लिया हिस्सा सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल छह वनडे विश्व कप में हिस्सा लिया। वह सर्वाधिक बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर के अलावा पाकिस्तान के जावेद मियांदाद ने भी अपने करियर में कुल इतनी ही बार विश्व कप खेला था।
सचिन तेंदुलकर 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने अपने करियर के आखिरी विश्व कप में इस ट्रॉफी को जीता। सचिन तेंदुलकर के लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ी उपलब्धि है और खास बात यह रही कि मास्टर ब्लास्टर ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर ही इस ट्रॉफी को अपने हाथों में उठाया।
भारत ने 2011 में श्रीलंका को हराकर वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीती थी। क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में आज भी वो पल याद है जब विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्यों ने कंधे पर सचिन तेंदुलकर को उठाकर मैदान के चक्कर लगवाए थे।
सचिन तेंदुलकर ने 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था, लेकिन उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड इस बात की गवाही देते हैं कि मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ना अभी भी दुनिया के किसी बल्लेबाज के लिए लोहे के चने चबाने जैसा है।










