वित्तीय गड़बड़ी पर सवाल:Rohtak Bar Association #26

On: May 10, 2026 4:50 PM
वित्तीय गड़बड़ी पर सवाल:Rohtak Bar Association #26

रोहतक: जिला Rohtak Bar Association का मामला काफी चर्चा में है। रिकॉर्ड और पैसों के लेन देन को लेकर इस मामले में बहुत सवाल उठ रहे हैं। बार एसोसिएशन वकीलों की एक संस्था होती है, जिसका सीधा संबंध न्याय प्रणाली से इसका प्रत्यक्ष जुड़ाव माना जाता है, जब संस्था के कामकाज हिसाब और पैसों के हिसाब किताब पर काफी सवाल खड़े होते हैं, तो इसका असर संस्था तक सीमित नहीं बल्कि लोगों के विश्वास पर भी पड़ता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आर्य नगर थाना पुलिस द्वारा Rohtak Bar Association के पुराने प्रधान लोकेंद्र फौगाट और पुराने महासचिव रोहित सुहाग पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है यह मामला केस दर्ज होने के बाद और भी संवेदनशील बन गया है। पुलिस की कार्रवाई हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट के आदेशों, के आने के बाद की गई है,यह कार्रवाई बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशों और जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई है,

क्या है पूरा मामला? ( Rohtak Bar Association)

इस मामले की शुरुआत जब हुई है जब जिला Rohtak Bar Association के वर्तमान प्रधान अधिवक्ता दीपक हुड्डा द्वारा शिकायत दी गई, इस मामले में आरोप लगाया गया है की एसोसिएशन के वित्तीय रिकॉर्ड बहुत बड़ी गड़बड़ियां की गईं, बताया गया कि करोड़ों रुपये के वित्तीय लेन देन में स्पष्टता की कमी सामने आई। और बहुत से खर्चों का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिला है कुछ दस्तावेजों में कथित तौर पर अदलाबदली होने की बात सामने आई है,

शिकायत के अनुसार बहुत से बिल ऐसे मिले है जो दर्ज ही नहीं थे और सामने आया है की कुछ बिल साधारण कागजों पर तैयार किया गया है जबकि बहुत से दस्तावेजों पर जारीकर्ता के हस्ताक्षर ही नहीं मिले है इससे पूरे पुराने प्रबंधन पर काफी सवाल खड़े हो है,

यह भी पढ़ें: अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई: Jind News

( हाल ही में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई ने शहर के शहरी विकास और नियमों के पालन को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया।)

क्यों बढ़ी मामले की गंभीरता?

बार एसोसिएशन संस्था ऐसी संस्था है जो किसी निजी संस्था की तरह बिलकुल नहीं होती, यह वकीलों की एक जिम्मेदार संस्था होती है, इस संस्था में वित्तीय प्रक्रिया नियमों को संचालित किया जाता है, जांच के दौरान यह पता चला कि अलग अलग खर्चों में तय हुई कोटेशन प्रक्रिया का सही तरीके से पालन नहीं हुआ है, तब संदेह और भी ज्यादा गहरा हो गया, सामान्य रूप से किसी भी बड़े खर्च करने के लिए कई कोटेशन लेना और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाना बहुत ज्यादा आवश्यक माना जाता है।

इसके अलावा जमा होने वाली पूंजी रजिस्टर भी नियमानुसार संधारित नहीं मिला है,इस तरिके से खा जा सकता है की संस्था के धन का सही हिसाब किताब पूरी तरह उपलब्ध नहीं था, इस वजह से यह मामला केवल प्रशासनिक लापरवाही तक सीमित नहीं रहा है यह कथित गबन और धोखाधड़ी के काफी आरोपों तक पहुंच गया।

हाईकोर्ट की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण रही?

इस मामले को गंभीरता से लिया गया और यह मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया है,16 जनवरी हाईकोर्ट ने पुलिस अधीक्षक रोहतक को शिकायत पर नियम के अनुसार कार्रवाई करने को कहा है और उचित आदेश पारित करने के भी निर्देश दे दिए गए हैं, हाईकोर्ट में जाने के बाद मामले को काफी गंभीरता से ले लिया गया है, इसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशों के पर अनुसार जांच शुरू कर दी गई है,

एक आईपीएस अधिकारी की देखरेख में हुई जांच में कई जरूरी तथ्य सामने आए, जांच रिपोर्ट में रिकॉर्ड संभालने की कमिया, नियमों की अनदेखी तथा दस्तावेजों के अधूरे होने की कई कमिया सामने आई है,

किस किस जगह गड़बड़ियां सामने आईं? (Rohtak Bar Association)

(Rohtak Bar Association) बिलों में गड़बड़ी: बहुत से बिल उपलब्ध नहीं थे। कुछ बिलों में तारीखें का मेल नहीं मिल रहा था, इससे यह आशंका हुई कि रिकॉर्ड बाद में तैयार किया गया है,

साधारण कागजों पर दस्तावेज: बहुत से खर्चों से जुड़े दस्तावेज ही नहीं मिले हैं बहुत से बिल सामान्य कागजों पर तैयार किया गया है जो एक बहुत बड़ी लापरवाही मानी गई है,

हस्ताक्षरों का अभाव: जांच करने के बाद पता चला है की बहुत से दस्तावेजों पर जारीकर्ता और प्राप्तकर्ता के हस्ताक्षर ही नहीं किये गए हैं जिन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर नहीं होते है वो कानूनी रूप से बहुत कमजोर माने जाते हैं,

किस किस जगह गड़बड़ियां सामने आईं? (Rohtak Bar Association)
किस किस जगह गड़बड़ियां सामने आईं? (Rohtak Bar Association)

कोटेशन प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ: संस्था के खर्चों में साफ सफाई व सही जानकारी बनाए रखने के लिए कोटेशन प्रक्रिया बहुत जरूरी मानी जाती है, लेकिन इसमें इसका ठीक से पालन नहीं हुआ,

जमा पूंजी रजिस्टर की कमी: किसी भी संस्था के लिए वित्तीय रिकॉर्ड सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है जमा पूंजी का रजिस्टर सही ढंग से न संभालना वित्तीय गड़बड़ी होने की संबावना का संकेत माना जाता है।

यह भी पढ़ें: क्या है Devi Lal Park हत्याकांड? #2026

(हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक दिल दहला देने वाली बहुत बढ़ी घटना घटी। इस घटना का स्थान देवीलाल पार्क Devi Lal Park के पास जो नहर है उसको बताया बताया जा रहा है)

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

आर्य नगर थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट और पूर्व महासचिव रोहित सुहाग पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया गया है अब पुलिस पुराने रिकॉर्ड, बैंक की लेन देन और इससे संबंधित दस्तावेजों की गहराई से जाँच कर रही है, संभावना यह है कि आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं, यदि जांच में आरोप सही साबित हो जाते है तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है

बार एसोसिएशन की छवि पर क्या असर पड़ेगा?

इस पूरे मामले का असर बार एसोसिएशन की छवि पर पड़ेगा और लोगों के भरोसे पर काफी असर देखने को मिल सकता है क्योकि लोग वकीलों की संस्था से ईमानदारी, साफ कामकाज की उम्मीद रखते हैं। ऐसे विवाद जब सामने आते है तो पब्लिक को गलत संदेश मिलता है उनका विश्वास टूटने की और जाता है अगर संस्था में ही पैसों के हिसाब किताब पर सवाल उठने लगें, तो लोगों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बहुत कमजोर हो सकता है,

बहुत से वकीलों का कहना है कि समय पर जांच शुरू होना बहुत अच्छा है, इससे सारी सच्चाई सामने आएगी और आने वाले टाइम में संस्था की व्यवस्था को अच्छा बनाने में काफी मदद मिलेगी,

क्यों जरूरी है पारदर्शिता? (Rohtak Bar Association)

किसी भी संस्था की मजबूती उसकी कार्यप्रणाली जिम्मेदारी पर टिकी होती है। बार एसोसिएशन जैसी संस्थाओं में पैसों से जुड़े रिकॉर्ड को साफ और सही तरीके से रखे जाने चाहिए, पारदर्शिता सिर्फ एक कानूनी नियम ही नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी नैतिक जिम्मेदारी भी होती है। जब पैसा सार्वजनिक कामों से जुड़ा हो, तब हर खर्च और लेन देन का हिसाब सही रखना बहुत जरूरी माना जाता है,

आगे क्या हो सकता है?

अब इस मामले में अब पुलिस जांच होगी और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में लगी हुई है की अनियमितताओं में कितनी सच्चाई है

अगर पर्याप्त सबूत मिलते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया जायेगा,फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन चल रहा है और सभी की नजर आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हुई है,

Source: www.punjabkesari.in


Follow Us: