IT, VFX, ESDM and Gaming sector का उभरता Global Hub

On: April 23, 2026 8:59 PM
IT, VFX, ESDM and Gaming sector का उभरता Global Hub

हरियाणा सरकार ने राज्य को IT, Animation, Visual Effects Electronic Systems Design और Manufacturing, और Gaming sector का Global Hub बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरकार एक ऐसी औद्योगिक नीति तैयार कर रही है जो इन उभरते सेक्टरों में निवेशकों के लिए आकर्षक होगी और रोज़गार सृजन, नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देगी।

VFX, VFX, IT,GAMING और ESDM सेक्टर में निवेश का उभरता केंद्र: Global Hub

मुख्यमंत्री ने कहा कि Visual Effects, Gaming, IT, Animation, Comics और ESDM Sector देश की अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभर रहे हैं। हरियाणा में बेहतर बुनियादी ढांचा, मज़बूत कनेक्टिविटी और उद्योग-अनुकूल माहौल होने के कारण, इस सेक्टर में विश्व-स्तरीय निवेश आकर्षित करने की अपार क्षमता है।

नई औद्योगिक नीति में ESDM कंपनियों को विशेष प्रोत्साहन दिए जाएंगे, जिनमें पूंजी सब्सिडी, कर लाभ, कौशल विकास सहायता और व्यापार करने में आसानी जैसे प्रावधान शामिल होंगे। प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि भविष्योन्मुखी उत्पादों और कुछ कंपनियों का चयन किया जाना चाहिए और उन्हें वैश्विक कंपनियाँ बनाने में मदद की जानी चाहिए, जिससे छोटी कंपनियों को भी लाभ होगा।

Microsoft के संदीप अरोड़ा ने Microsoft के सहयोग से स्कूलों, ITI और अन्य शिक्षण संस्थानों में Artifical Intelligence आधारित पढ़ाई को बढ़ावा देने पर चर्चा की। इसका मकसद युवाओं को भविष्य की उभरती तकनीकों से सशक्त बनाना है।

हरियाणा में AVGC सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए नीति की तैयारी: Global Hub

राज्य सरकार Animation, Visual Effects, Gaming, Comics क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित क्षेत्रीय नीति लाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि इस उभरते हुए रचनात्मक और प्रौद्योगिकी-आधारित उद्योग को संरचनात्मक विकास के लिए एक मंच मिल सके।

पिंजौर में स्थित ऐतिहासिक यादविंदर गार्डन में एक Wedding City विकसित करने की अपार संभावनाएँ हैं, और इसे राज्य के एक प्रमुख Destination Wedding हब’ के रूप में स्थापित किया जा सकता है। इस परियोजना को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए चर्चाएँ चल रही हैं।


Follow Us: