Hisar Civil Hospital के ICU से 31 हजार रुपये चोरी, आरोपी गिरफ्तार

On: September 4, 2026 2:57 PM
Hisar Civil Hospital के ICU से 31 हजार रुपये चोरी, आरोपी गिरफ्तार

हिसार, 4 सितंबर 2026। हिसार पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम कार्रवाई करते हुए Hisar Civil Hospital के ICU से महिला के पर्स से नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा किया है। अनाज मंडी चौकी पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1,500 रुपये भी बरामद किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, मदीना निवासी कृष्णा पत्नी विजय कुमार 21 अगस्त 2026 को हिसार के सिविल अस्पताल के ICU में भर्ती थीं। वह ICU के बेड नंबर-2 पर उपचाराधीन थीं। इसी दौरान उनके पर्स में रखी करीब 31 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई। महिला की शिकायत के आधार पर थाना शहर हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

मामले की जांच के दौरान अनाज मंडी चौकी में तैनात मुख्य सिपाही कान्ता की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रविन्द्र पुत्र विजेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सीताराम कॉलोनी, नारनौंद का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके कब्जे से 1,500 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चोरी की बाकी रकम के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

हिसार के एसपी सिद्धान्त जैन, IPS ने कहा कि पुलिस चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर गंभीर है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥