Haryana weather update : हरियाणा में गुरुग्राम समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 नदियां उफान पर, दो जिलों में बाढ़ जैसे हालात, देखे कल और परसों का मौसम पूर्वानुमान

On: May 16, 2026 6:20 PM
Haryana weather update : हरियाणा में गुरुग्राम समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 नदियां उफान पर, दो जिलों में बाढ़ जैसे हालात, देखे कल और परसों का मौसम पूर्वानुमान

Haryana weather update : हरियाणा प्रदेश में इस बार बारिश ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। सामान्य से 47 प्रतिशत ज्यादा बारिश 4 सितंबर तक हो चुकी है। कई जिलों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो वहीं कुछ जिलों में आबादी और खेतों में बरसाती पानी भरा हुआ है। इससे जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। आज भी गुरुग्राम (Gurugram weather) समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। कुरुक्षेत्र में घग्गर और मारकंडा नदी का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिरसा में भी घग्गर ने फसल बर्बाद की। वहीं, अंबाला में टांगरी नदी का पानी आसपास की कॉलोनियों में भर गया, जिससे लोगों ने बेघरों की तरह सड़कों पर रात गुजारी। प्रशासन ने धर्मशालाओं का इंतजाम किया था, लेकिन दूर होने के चलते लोग गए ही नहीं।

पिछले 24 घंटे में कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, भिवानी, करनाल और यमुनानगर में घरों की छतें गिरने से 3 बच्चियों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। सिरसा में कार नहर में गिरने, यमुनानगर में यमुना में डूबने से 2 लोगों की मौत हुई। वहीं, पानीपत में 3 साल का बच्चा छत से स्लिप होकर नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई।

Haryana weather update : हरियाणा में गुरुग्राम समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 नदियां उफान पर, दो जिलों में बाढ़ जैसे हालात, देखे कल और परसों का मौसम पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Chandigarh) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने गुरुवार के लिए प्रदेश के 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी कुछेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 6 सितंबर से मानसून कमजोर होगा।

Haryana weather update : 6 सितंबर से मानसून गतिविधियों में आएगी कमी

हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, मानसून टर्फ अब बीकानेर, जयपुर, दातिया, सिद्धि, झारसुगुडा, पुरी होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण हरियाणा पर बना है और नमी वाली हवाओं के कारण राज्य में मानसून की सक्रियता 6 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा- 4 सितंबर से 6 सितंबर के दौरान मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है, जिससे उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश और पश्चिमी हरियाणा के जिलों में भी आंशिक रूप से बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बने रहने तथा तापमान में हल्की गिरावट रहने की संभावना है।

Haryana weather update : हरियाणा में गुरुग्राम समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 नदियां उफान पर, दो जिलों में बाढ़ जैसे हालात, देखे कल और परसों का मौसम पूर्वानुमान

Haryana weather update : अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम…

5 सितंबर: मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में यलो अलर्ट है। इन्हीं जिलों के अधिकांश इलाकों में बारिश संभावित हैं। जबकि, बाकी हरियाणा के जिलों में कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
6 सितंबर: हरियाणा के किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। मानसून कम सक्रिय नजर आएगा।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥