Kaithal Sarpanch Dismiss : कैथल में महिला सरपंच को पद से हटाया, सरपंची के साथ कर रही थी नौकरी, दोनों जगह ले रही थी मानदेय

On: May 16, 2026 5:51 PM
Kaithal Sarpanch Dismiss : कैथल में महिला सरपंच को पद से हटाया, सरपंची के साथ कर रही थी नौकरी, दोनों जगह ले रही थी मानदेय

Kaithal Sarpanch Dismiss : हरियाणा के कैथल जिले में महिला सरपंच को उसके पद से हटाया गया है। महिला सरपंची के साथ-साथ दूसरे सरकारी पद पर भी मानदेय ले रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सरपंच पद से हटाने के निर्देश जारी किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैथल के किछाना गांव में इस समय गांव की सरपंच सुमन है। सुमन सरपंच के साथ-साथ आशा वर्कर भी है। आरोप है कि महिला सरपंच साथ में गांव की आशा वर्कर के रूप में कार्य कर रही थी। वह सरपंची और आशा वर्कर दोनों के नाम पर जिला विकास एवं पंचायत विभाग और स्वास्थ्य विभाग से मानदेय ले रही थी। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत विभाग के पास शिकायत पहुंची तो महिला सरपंच सुमन को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन 7 दिन के नोटिस के अंतराल में भी महिला सरपंच ने कोई जवाब नहीं दिया। नोटिस के बावजूद महिला सरपंच दोनों जगह से मानदेय ले रही थी।

Kaithal Sarpanch Dismiss : दोनों जगह ले रही थी मानदेय

इस संबंध में डीडीपीओ कैथल की ओर से की ओर से खंड के बीडीपीओ को भी जांच के आदेश दिए गए। जांच में उन्होंने भी यही बताया कि महिला दोनों जगह से मानदेय ले रही है। इस पर प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए महिला को सरपंच पद से हटा दिया है। साथ ही खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को कहा गया है कि गांव के जो पंच प्रतिनिधि ग्रामीणों द्वारा चुने गए हैं उन्हीं में से बहुमत वाले पंच को सरपंच का पद दिया जाए, ताकि गांव में ग्राम मुखिया का पद खाली ने रहे और विकास कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

डीडीपीओ रीतू लाठर ने बताया कि इस संबंध में विभाग के पास शिकायत आई थी। जांच में पाया गया कि महिला दोनों जगह से मानदेय ले रही है। इस पर उसे एक पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया। कार्रवाई करते हुए विभाग ने महिला सुमन को सरपंच पद से हटा दिया है।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥