Haryana Weather Update : हरियाणा में आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, घग्गर-मारकंडा उफान पर, 6 जिलों के स्कूल बंद, देखें मौसम पूर्वानुमान

On: September 4, 2025 6:43 PM
Haryana Weather Update: Heavy rain in Haryana today and tomorrow, high alert for floods, holidays of officials cancelled, see weather forecast

Join WhatsApp

Join Now

Haryana Weather Update : हरियाणा में आज यानि शुक्रवार को छह जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं छह जिलों के स्कूल बंद करवाए गए हैं तो घग्गर और मारकंडा नदियां उफान पर हैं, जो कभी भी खतरे की घंटी बन सकती हैं। कई जिलों में हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। खेतों में फसलें पानी में डूबी हैं। 5 दिन से यमुनानगर में स्थित हथिनीकुंड बैराज के फ्लड गेट खुले हुए हैं। यहां लगातार 1 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी बह रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंचकूला, हिसार, रोहतक और झज्जर में सभी स्कूल बंद हैं, जबकि फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और फरीदाबाद में कुछ स्कूल बंद हैं। आज मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ (IMD) ने 6 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस मानसून सीजन में सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

Haryana Weather Update : आगे कैसा रहेगा मौसम

6 और 7 सितंबर: किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं बाकी बचे 20 जिलो में बादल देखने को मिलेंगे। कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसी प्रकार का मौसम 7 सितंबर को देखने को मिलेगा।

8 सितंबर: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। पंचकूला, कुरूक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, फरीदाबाद, पलवल में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बाढ़ के लिहाज से ये हालात…

यमुना का जलस्तर बढ़ा, फरीदाबाद में डेंजर लेवल पर: हथिनीकुंड बैराज से छोड़े पानी से दिल्ली जाती यमुना का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इससे यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत के यमुना से सटे इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं दिल्ली के औखला बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर डेंजर लेवल पर पहुंच गया है।

मारकंडा नदी डेंजर लेवल पार, दरार भी पड़ी: कुरुक्षेत्र के जलबेहड़ा में मारकंडा नदी का लेवल डेंजर लेवल पार कर गया है। यहां नदी का डेंजर लेवल 5 फुट है, लेकिन 14 हजार क्यूसेक पानी आने से 6.7 फुट पानी बह रहा है। इससे पहले मारकंडा में नैंसी गांव के पास दरार पड़ चुकी है, जिसकी वजह से आसपास के खेतों में पानी घुस गया। मारकंडा का पानी ठसका मीरांजी गांव को क्रॉस करके हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 152 पर आ गया है।

48 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

IMD के मुताबिक प्रदेश में अब तक सामान्य से 48 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 4 सितंबर तक औसतन 365.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 539.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1058.7 एमएम और महेंद्रगढ़ में 783.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 291.6 और भिवानी में 347.1 एमएम बारिश दर्ज हुई है।


Follow Us: