Mahendra Singh Tikait : महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू को कभी कमजोर नहीं होने दिया : रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी

On: May 19, 2026 2:50 PM
Mahendra Singh Tikait : महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू को कभी कमजोर नहीं होने दिया : रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Mahendra Singh Tikait : जींद : भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र टिकैत का 90वां जन्मदिवस छह अक्टूबर को किसान जागृति दिवस के रूप में मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव में मनाया गया। इसके अलावा देश के हर प्रदेश, गांव व तहसील में टिकैत को याद किया गया।

भाकियू के जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी ने बताया कि किसान भवन मुख्यालय सिसौली में सुबह आठ बजे हवन किया गया। उसके बाद किसान जागृति दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर किसान भवन में लगाया गया। ढुल ने कहा कि टिकैत (Mahendra Singh Tikait) ने भारतीय किसान यूनियन को कभी कमजोर नहीं होने दिया। चाहे उनका खुद का रहना-सहना हो या संगठन को चलाने का तरीका कोई भी प्रलोभन टिकैत को अपने इरादों से हिला नहीं सका।

तत्कालीन वीपी सिंह सरकार में उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने उन्हें राज्य सभा सदस्य बनाने की पेशकश की, मगर टिकैत ने इसे हंसकर टाल दिया। ढुल ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत 1999 में डब्ल्यूटीओ का विरोध करने के लिए यूरोप के 11 देशों में एक महीने की यात्रा पर हुक्के के साथ पहुंचे थे। टिकैत (Mahendra Singh Tikait) की सादगी ऐसी थी कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन से लेकर विदेशों तक यात्रा हवाई चप्पलों में की थी।


यह खबर भी पढ़ें : जींद में अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों पर पुलिस कार्रवाई, 578 किलोग्राम पटाखे पकड़े

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥