CET Update : हरियाणा में CET रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, जल्द खत्म होगा 12 लाख युवाओं का इंतजार

On: September 12, 2025 10:18 AM
Big update regarding CET result in Haryana, the wait of 12 lakh youth will end soon

Join WhatsApp

Join Now

CET Update : हरियाणा में कॉमन इलिजिब्लिटी टेस्ट (CET) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सीईटी एग्जाम देने वाले 12 लाख से ज्यादा युवाओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (HSSC) नवरात्रों में सीईटी का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर करेक्शन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में तृतीय श्रेणी पदों की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) में शामिल हुए करीब साढ़े 12 लाख युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) नवरात्रों में सीईटी का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है।

बता दें कि सीईटी के पोर्टल पर करेक्शन संबंधी खोलने को लेकर HSSC ने AG से सलाह मांगी है, क्योंकि हाईकोर्ट में फिलहाल कई याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। जल्द ही एडवोकेट जनरल (AG) से हरी झंडी मिलते ही पोर्टल को खोला जा सकता है।

हालांकि HSSC के चेयरमैन ने दावा किया था कि 31 अगस्त तक सीईटी का रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक परिणाम नहीं आ पाया है, क्योंकि एग्जाम के नॉर्मलाइजेशन समेत कई फैसलों के विरोध में कुछ परीक्षार्थी हाईकोर्ट चले गए थे। दो सितंबर को हाईकोर्ट ने भी नार्मलाइजेशन पर मोहर लगा दी और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया पर काम तेज कर दिया गया है।

CET Update : 10 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली जा सकती है भर्ती

रिजल्ट घोषित होते ही 10 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती विज्ञापन निकाला जा सकता है। इनमें 15 श्रेणियों के 8,653 पद भी शामिल है, जिनका भर्ती विज्ञापन जुलाई में वापस ले लिया गया था। एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह के मुताबिक वर्तमान में आयोग के पास कोई भर्ती लंबित नहीं है।

तृतीय श्रेणी पदों का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी में जुटे एचएसएससी ने चतुर्थ श्रेणी पदों के सीईटी की भी पूरी योजना बना ली है। सरकार की मंजूरी मिलते ही आयोग ग्रुप-डी के सीईटी के लिए आवेदन को पोर्टल खोल देगा। एचएसएससी चेयरमैन पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया पर चतुर्थ श्रेणी पदों की भर्ती के आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने का आह्वान कर चुके हैं।


Follow Us: