Jind to Delhi bus timetable : जींद से गोहाना, सोनीपत होकर दिल्ली के लिए रोडवेज बस शुरू, समय और किराया कम लगेगा, देखें टाइमटेबल

On: September 12, 2025 6:36 PM
Roadways bus started from Jind to Delhi via Gohana, Sonipat, time and fare will be less, see timetable

Join WhatsApp

Join Now

Jind to Delhi bus timetable : हरियाणा के जींद से दिल्ली के लिए वाया गोहाना, सोनीपत रोडवेज बस सर्विस शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। इस रूट से किराया भी कम लगेगा और समय की भी बचत होगी। वर्तमान में बसें रोहतक, बहादुरगढ़ होकर दिल्ली जा रही है लेकिन सोनीपत होकर जाने में यात्रियों को सुविधा बेहतर मिलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जींद बस अड्डे से यह बस सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली की तरफ चलेगी। दूसरी बस सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। जींद से जुलाना, लाखनमाजरा रोहतक होकर दिल्ली जाने में करीब चार घंटे लगते हैं और किराया 160 रुपए लगता है लेकिन गोहाना, सोनीपत होकर जाने में साढ़े तीन घंटे का ही समय लगेगा। किराया भी 130 रुपए ही देना होगा, जबकि रोहतक रूट से होकर जाने में 160 रुपए किराया लग रहा है।

दिल्ली के लिए जींद डिपो की फिलहाल छह बसें चल रही हैं। जींद के काफी लोग दिल्ली सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी करते हैं। इसके अलावा काफी विद्यार्थी दिल्ली के शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं और कई व्यापारी दिल्ली से सामान भी लाते हैं। ऐसे में जींद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। वाया रोहतक जाते समय रोहतक से आगे बहादुरगढ़ और नजफगढ़ के पास जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे यात्रियों को दिल्ली जाने में समय लग जाता है। यात्रियों की मांग पर वाया गोहाना-सोनीपत होते हुए दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू की गई थी।

जींद बस स्टैंड के डीआई जसमेर खटकड़ ने बताया कि यात्रियों की डिमांड पर वाया गोहाना, सोनीपत दिल्ली के लिए बस शुरू कर दी गई है। इससे किराया और समय की बचत होगी। रोडवेज अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।


Follow Us: