Haryana Agniveer Bharti 2025 : हरियाणा में जल्द शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, शुरुआत में इन 6 जिलों में होगी, देखें पूरी डिटेल

On: September 13, 2025 9:45 AM
Agniveer recruitment rally will start soon in Haryana, initially it will be held in these 6 districts, see full details

Join WhatsApp

Join Now

Haryana Agniveer Bharti 2025 : केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के तहत हरियाणा में भी जल्द ही भर्ती रैली आयोजित होने जा रही है। इसकी तैयारियां प्रशासन के स्तर पर शुरू हो चुकी हैं। शुरुआत में छह जिलों के लिए अंबाला में 8 से 15 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली होगी। भर्ती की तैयारियों को लेकर अंबाला के एसडीएम की अध्यक्षता में कर्नल वीके पांडे समेत दूसरे संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कर्नल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती का आयोजन आर्मी भर्ती कार्यालय (ARO) अंबाला के अधीन किया जाएगा। इस रैली में अंबाला, कैथल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली से महिला उम्मीदवार भी भाग लेंगी।

भर्ती रैली में पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती 8 से 12 नवंबर तक जबकि महिला उम्मीदवारों की भर्ती 13 से 15 नवंबर तक खड़गा स्टेडियम में होगी। कर्नल पांडे ने SDM से भर्ती स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे पेयजल, बिजली, चिकित्सा और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने की अपील की।


Follow Us: