UP Government take Action on Corruption : यूपी में सीएम योगी की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, SDM समेत 2 बड़े अफसर सस्पेंड, देखें पूरा मामला

On: May 17, 2026 2:11 PM
UP Government take Action on Corruption : यूपी में सीएम योगी की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, SDM समेत 2 बड़े अफसर सस्पेंड, देखें पूरा मामला

UP Government take Action on Corruption : उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम समेत दो बड़े अफसरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया है। योगी सरकार करप्शन पर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम कर रही है। सरकार ने मुजफ्फरनगर के SDM और दो राज्य कर अधिकारियों को सस्पेंउ किया है। गन्ना विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद गोपनीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरा मामला ये है कि मुजफ्फरनगर के उप जिलाधिकारी (SDM) जयेंद्र सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी जमीन को गलत तरीके से संक्रमणीय (ट्रांसफरेबल) घोषित कर दिया और इससे कुछ प्रभावशाली लोगों को गलत फायदा पहुंचाया। शिकायतों की जांच के बाद सीएम हाउस कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। अब उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

राज्य कर विभाग के दो अधिकारी भी सस्पेंड


राज्य कर विभाग (वाणिज्य कर विभाग) में भी भ्रष्टाचार को लेकर दो बड़े अफसरों पर गाज गिरी है, जिनमें अरुण शंकर रॉय (अपर आयुक्त) जिन पर आरोप है कि इन्होंने बिल्डरों को गलत तरीके से टैक्स में छूट देकर बड़ा लाभ पहुंचाया।

दूसरे सतीश कुमार – इन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि एक स्टिंग ऑपरेशन में इनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद सस्पेंशन और गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू की गई। दोनों अफसरों के खिलाफ जांच पूरी होने तक उन्हें पद से हटा दिया गया है।

गन्ना विभाग में रिश्वतखोरी, जांच के आदेश


अब गन्ना विभाग में भी भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। जिन दो अफसरों के खिलाफ जांच शुरू हुई है, वे हैं रामकिशन (जिला गन्ना अधिकारी) संयुक्त गन्ना निदेशक। इन पर आरोप है कि इन्होंने ऑनलाइन माध्यम से रिश्वत ली, किसानों की योजनाओं में गड़बड़ी की। सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गोपनीय जांच के आदेश दिए हैं। जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक दोनों को पद से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम योगी का सख्त संदेश


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। जो भी अधिकारी जनता के साथ धोखा करेगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी। भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को साफ चेतावनी दी है कि अब किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥