Haryana Weather update : हरियाणा में आज 8 जिलों में हल्की बारिश, 16 तक साफ, 17 से फिर पलटेगा मौसम

On: September 13, 2025 9:16 PM
Haryana Ka Mausam Haryana Weather Change Rain Alert

Join WhatsApp

Join Now

Haryana Weather update : हरियाणा में आज 8 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 16 सितंबर तक मौसम साफ रहने के अनुमान है। इसके बाद फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है। 17 सितंबर को तीन जिलों में तेज और 11 जिलों मे हल्की बारिश का अनुमान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMD चंडीगढ़ के अनुसार रविवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर के बाद फिर से सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ेगा। प्रदेश में अब तक सामान्य से 42 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 13 सितंबर तक प्रदेश में 398.8 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 564.7 एमएम बरसात हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080.4 एमएम हुई है जबकि सबसे कम सिरसा में 346.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

आगे ये रहेगा मौसम का मिजाज

15 सितंबर : पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

16 सितंबर : 16 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

17 सितंबर : 17 सितंबर को भी पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।


Follow Us: