Haryana weather update : हरियाणा में आज 13 जिलों में बारिश की संभावना, 20 सितंबर से होगी मानसूनी की वापसी, देखें मौसम पूर्वानुमान

On: September 15, 2025 10:03 PM
Haryana weather update aaj ka mausam kal ka mausam

Join WhatsApp

Join Now

Haryana weather update : हरियाणा में मानसून अब अपने अंतिम दौर में आ चुका है। 20 सितंबर के बाद मानसून की वापसी हो जाएगी। आज यानि मंगलवार को प्रदेश के पांच जिलों में मध्यम तो 8 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि आज रात के बाद मौसम में परिवर्तन होगा और अगले 3 दिन मानसून उत्तर हरियाणा पर मेहरबान रहेगा। इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 40 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 20 सितंबर को मानसून की विदाई हो जाएगी। इससे पहले आज से 19 सितंबर तक प्रदेश में बारिश होगी। मंगलवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल में ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है।

जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में कुछ एरिया में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं बारिश न होने से दिन के समय फिर से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। सोमवार को हिसार और सिरसा में दिन का तापमान 36.4 डिग्री तक चला गया, जो सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान कैथल में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

Haryana weather update : सामान्य से 40 प्रतिशत ज्यादा हो चुकी बरसात

प्रदेश में 15 सितंबर तक औसतन 403.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 564.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 40 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1081.8 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346 एमएम दर्ज की गई है। इस सीजन में अंबाला, करनाल और पंचकूला में सामान्य से कम बारिश हुई है।

अंबाला में 771.6 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 665 एमएम ही बारिश हो पाई है। करनाल में 15 सितंबर तक 491 एमएम बारिश होनी चाहिए भी लेकिन 467 एमएम ही बारिश हुई है। इसके अलावा पंचकूला में 817 एमएम बारिश इस समय तक होनी चाहिए थी लेकिन अभी तक 762.6 एमएम बारिश ही हुई है।

Haryana weather update : आगे कैसा रहेगा मौसम

17 सितंबर : 17 सितंबर को हरियाणा में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

18 सितंबर : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

19 सितंबर : पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की बारिश के आसार रहेंगे। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।


Follow Us: