Haryana weather update : हरियाणा में आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 तक मौसम रहेगा खराब, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

On: May 17, 2026 4:31 PM
Haryana weather update : हरियाणा में आज 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 तक मौसम रहेगा खराब, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

Haryana weather update : हरियाणा में आज से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। आगामी 3 दिनों तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है, इसके चलते कई जिलों में बारिश की संभावना है। आज यानि बुधवार को IMD चंडीगढ़ ने पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जींद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर तक लगातार बारिश होगी। 20 सितंबर से मानसून की विदाई (Monsoon return) की संभावना है। मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश से हरियाणा के विभिन्न जिलों में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं तो वहीं 70 से ज्यादा मकान गिर चुके हैं।

Haryana weather update : आगे कैसा रहेगा मौसम, देखें

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में 19 सितंबर तक बारिश की संभावना है।

19 सितंबर तक अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल में हल्की बारिश की संभावना है।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥