Aaj ka Mausam : हरियाणा में 28 तक सताएगी गर्मी, इसके बाद फिर बदलेगा मौसम, देखें पूर्वानुमान

On: September 22, 2025 8:42 AM
Weather Report Haryana Weather Update Today Weather Rainfall

Join WhatsApp

Join Now

Aaj ka Mausam : हरियाणा में अभी एक सप्ताह लोगों को दिन के समय तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 28 सितंबर के बाद मौसम में परिवर्तन हो सकता है, जिसके बाद तापमान गिरेगा और गर्मी का सितम कम होगा। रविवार को हरियाणा में सबसे गर्म जिला नूंह रहा, जहां 36.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया तो वहीं सबसे कम तापमान पानीपत का उझा एरिया रहा, जहां न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

हालांकि रातें अभी से ठंडी होने लगी हैं और रात 12 बजे के बाद तापमान में गिरावट देखी जा रही है। आगामी दिनों में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम (aaj ka mausam) में नमी घटेगी। बारिश को लेकर अभी तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है।

इस मानसून सीजन में एक जून से 21 सितंबर तक औसतन 413.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 568.4 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.9 एमएम दर्ज की गई है जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है।

Haryana weather update : हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात 
जिला --- बरसात
अंबाला --- 674.4 एमएम
भिवानी --- 370.4 एमएम
चरखी दादरी--- 539.7 एमएम
फरीदाबाद --- 573.1 एमएम
फतेहाबाद --- 572.9 एमएम
गुरुग्राम --- 623.4 एमएम
हिसार --- 516.6 एमएम
झज्जर --- 693.7 एमएम
जींद --- 388.4 एमएम
कैथल --- 405.3 एमएम
करनाल --- 467.4 एमएम
कुरुक्षेत्र --- 768.2 एमएम
महेंद्रगढ़ --- 820.1 एमएम
नूंह --- 716.3 एमएम
पलवल --- 526.9 एमएम
पंचकूला --- 786.9 एमएम
पानीपत --- 634.6 एमएम
रेवाड़ी --- 683.3 एमएम
रोहतक --- 626.6 एमएम
सिरसा --- 346.6 एमएम
सोनीपत --- 557.3 एमएम
यमुनानगर --- 1116.9 एमएम
कुल औसत --- 568.4 एमएम

 


Follow Us:

और पढ़ें

Jind hydrogen plant work completed hydrogen train update

Jind hydrogen plant : जींद में हाइड्रोजन प्लांट का काम पूरा, NOC बाकी, देखें कब से शुरू होगी हाइड्रोजन ट्रेन

Gyan Ganga centers will be opened in all the districts in Haryana

Gyan Ganga centers : हरियाणा के सभी जिलों में खुलेंगे ज्ञान गंगा केंद्र, ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ा जाएगा

Railway New Timetable Narwana Kurukshetra train new time list

नरवाना-कैथल-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर ट्रेनों की टाइटेबल में बदलाव, देखें नई समयसारिणी, Railway New Timetable Narwana Kuruksherta

MHARI SADAK Application Usage Complaint Photo Solution Download Application

MHARI SADAK : एक क्लिक पर दर्ज होगी टूटी सड़कों की शिकायत और होगा समाधान, डाउनलोड करें म्हारी सड़क एप्लिकेशन, कैसे करें शिकायत, देखें पूरी डिटेल

Elderly Day Special Ajaib Singh, who won 35 medals in the fit race at the age of 79,

Elderly Day Special : 79 साल की उम्र में भी फिट, रेस में जीत चुके 35 मेडल, अजायब सिंह ने बताया सेहत का राज

Harayan weather update today weather aaj ka mausam

Aaj ka Mausam : हरियाणा में आज 8 जिलों में बरसात का अलर्ट, कल और परसों भी बारिश, जाने आगे का पूर्वानुमान

Leave a Comment