Jind Prachi Saini : जींद की प्राची सैनी ने एशियाई कैडेट कप में जीता गोल्ड मेडल, इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ाया भारत का मान

On: May 18, 2026 5:28 PM
Jind Prachi Saini : जींद की प्राची सैनी ने एशियाई कैडेट कप में जीता गोल्ड मेडल, इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ाया भारत का मान

Jind Prachi Saini : उत्तराखंड के हल्द्वानी में 19 से 22 सितंबर तक एशिया फेंसिंग कनफेडरेशन (FCA) के तत्वावधान में एशियाई कैडेट कप-2025 का आयोजन हुआ। भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा आयोजित इस आयोजन में 20 सितंबर को जींद की प्राची सैनी ने शानदार प्रदर्शन किया और एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल कर देश को गोल्ड मेडल दिलाने का काम किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस कप का उद्घाटन उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया और राष्ट्र ध्वज फहराते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश खेल का पावर हाउस बनने की दिशा में अग्रसर है। एशियाई फेंसिंग कन्फेडरेशन अध्यक्ष और भारतीय तलवारबाजी संघ के प्रमुख सचिव राजीव मेहता ने बताया एशिया कप में 17 देशों और एशिया भर से कई प्रतिभाशाली कैडेट तलवारबाज भाग ले रहे थे। यह आयोजन उत्तराखंड में वैश्विक प्रतिस्पर्धा लाएगा और अगली पीढ़ी के एथलीटों को प्रेरित करेगा।

प्रतियोगिता में इंटरनेशनल लेवल की खिलाड़ी जींद की प्राची सैनी ने सेमीफाइनल और फाइनल में उज़्बेकिस्तान की दोनों खिलाड़ियों को हराकर गोल्ड मेडल जीतने का काम किया। प्राची सैनी ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किए हैं और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्राची भारत के तलवारबाजी के क्षेष्ट खिलाड़ियों में से एक है।

भारतीय तलवारबाजी संघ के सचिव एवं एशिया तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष राजीव मेहता ने प्राची की प्रशंसा करते हुए उसे गोल्ड मेडल पहनाकर उसका स्वागत किया और बधाई दी। बता दें कि प्राची ने अपना खेल प्रशिक्षण जींद से शुरू किया और अपने प्रारंभिक कोचों से सीख कर विभिन्न कैटेगरी में नेशनल चैंपियन बनी। हाल ही में प्राची विजय भारत फाऊंडेशन अहमदाबाद गुजरात में ट्रेनिंग ले रही हैं।

फाउंडेशन के प्रशासन एवं प्रबंधन और प्रशिक्षकों का प्राची के परिवार ने धन्यवाद किया। प्राची डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद की 11वीं क्लास की छात्रा है। छोटी सी उम्र में इन उपलब्धियां से प्राची के स्कूल , परिवार और कॉलोनी में हर्ष और उल्लास का माहौल है। जींद शहर वासियों की तरफ से प्राची के परिवार को बधाइयां मिल रही है । परिवार ने भी मिठाई खिलाकर उनका अभिवादन किया।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥