Railway : त्योहारी सीजन में राहत : हरियाणा से गुजरने वाली 28 ट्रेनों में 92 डिब्बे बढ़ाए, पंजाब-राजस्थान को भी फायदा, देखें सभी ट्रेनों की लिस्ट

On: September 27, 2025 8:35 AM
Train coaches increase passenger convenience during festive season

Join WhatsApp

Join Now

Railway Train coaches increase : देश में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में ट्रेनों मे यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है, क्योंकि दीवाली पर दूर-दराज क्षेत्रों में नौकरी पेशा व दूसरे लोग अपने घरों की तरफ आने लगे हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 28 जोड़ी ट्रेनों में 92 डिब्बे बढ़ाने का फैसला लिया है। अगले 34 दिनों तक एक अक्टूबर से चार नवंबर तक यात्रियों को इन अतिरिक्त डिब्बों की सुविधा मिलेगी। इससे ट्रेनों में भीड़ कुछ कम होगी। हरियाणा को राजस्थान व पंजाब से जोड़ने वाली ट्रेनों में खासकर यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Railway Train coaches increase  : यहां देखें पूरी लिस्ट, किन ट्रेनों में बढ़ाए गए हैं डिब्बे

गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 से 30 अक्टूबर तक तथा अमृतसर से 2 से 31 अक्टूबर तक
गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 1 से 30 अक्टूबर तक तथा अमृतसर से 2 से 31 अक्टूबर तक
गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 से 31 अक्टूबर तक तथा दिल्ली कैंट से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर तक
गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट -बठिंडा-दिल्ली कैंट रेलसेवा में 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक

गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 1 से 31 अक्टूबर तक एवं दिल्ली से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक
गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली से 1 से 31 अक्टूबर तक एवं बठिण्डा से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक
गाड़ी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा में हिसार से 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक व तिरूपति से 6अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक
12. गाड़ी संख्या 14719/14720, बीकानेर-अमृतसर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 9 से 30 अक्टूबर तक तक एवं अमृतसर से 10 से 31 अक्टूबर तक

इन ट्रेनों में एसी व द्वितीय शयनयान की बढ़ोतरी

गाड़ी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 से 31 अक्टूबर तक एवं हरिद्वार से 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान डिब्बों की बढ़ोतरी
गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 1 से 31 अक्टूबर तक 2 वातानुकुलित कुर्सीयान व 1 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी
गाड़ी संख्या 12985/12986, जयपुर-दिल्ली सराय- जयपुर डबल डेकर रेलसेवा 1 से 31 अक्टूबर तक 1 एक्जिक्यूटिव कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी

गाड़ी संख्या 14705/14706, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी रेलसेवा में 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी
गाड़ी संख्या 14725/14726, भिवानी-मथुरा-भिवानी रेलसेवा में भिवानी से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एवं मथुरा से 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक तक 3 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई
गाड़ी संख्या 14715/14716, हिसार-जयपुर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 1 से 31 अक्टूबर तक एवं जयपुर से 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 4 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी

गाड़ी संख्या 14734/14733, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में 2 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की जा रही है।
गाड़ी संख्या 54704/54703, जयपुर-बठिंडा-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 3 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एवं बठिंडा से 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी


Follow Us: