Yamunanagar CMO Manjeet Death : हरियाणा में यौन शोषण के आरोपों के मामले में घिरे और इस समय फरार चल रहे सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह की मौत हो गई है। सिविल सर्जन पर आरोप था कि उसने अस्पताल में कंसल्टेंट के रूप में तैनात एक महिला डॉक्टर को फोन पर मैसेज भेज कर कहा था कि वह उसक साथ संबंध बनाना चाहता है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसके खिलाफ मामला दर्ज हो गया था और तभी से डॉ. मंजीत गिरफ्तारी से बचने के लिए भागता फिर रहा था। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से डॉ. मंजीत की मौत हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गौरतलब है कि इस समय डॉ. मंजीत सिविल अस्पताल यमुनानगर में सिविल सर्जन के तौर पर ड्यूटीरत थे। इससे पहले वह जींद के सिविल अस्पताल में भी सिविल सर्जन रह चुके हैं। यहां से तबादले के बाद डॉ. मंजीत यमुनानगर में चले गए थे। 20 सितंबर को यमुनानगर सिविल अस्पताल में कंसल्टेंट के रूप में तैनात एक महिला डॉक्टर ने CMO डॉ. मंजीत सिंह पर यौन उत्पीड़न और जातिसूचक टिप्पणियों का आरोप लगाया।
Yamunanagar CMO Manjeet Death : महिला डॉक्टर से की थी फोन पर अश्लील बात
पीड़िता ने बताया कि डॉ. सिंह ने उन्हें वॉट्सऐप पर कॉल कर अश्लील बातें कीं और संबंध बनाने की मांग की। इसमें आरोप था कि डॉ. मंजीत ने कहा था कि “10 मिनट में तैयार हो जाओ, तेरे साथ संबंध बनाना चाहता हूं।” इसके अलावा, उन्होंने पीड़िता की जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी भी की, जैसे “तुम लोगों को नौकरी भी बड़ी आसानी से मिल जाती है, इसे बचा कर रखो।” महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
मामला दर्ज होते ही डॉ. मंजीत सिंह फरार हो गए थे। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आए। वहीं दूसरी तरफ वह लगातार प्रयास कर रहे थे कि उन्हें जमानत मिल जाए लेकिन सैशल कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया था। इसके बाद सिविल सर्जन पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जाने की तैयारी में था। इसी बीच उनकी मौत का समाचार सामने आया।













