Elderly Day Special : 79 साल की उम्र में भी फिट, रेस में जीत चुके 35 मेडल, अजायब सिंह ने बताया सेहत का राज

On: May 19, 2026 2:05 PM
Elderly Day Special : 79 साल की उम्र में भी फिट, रेस में जीत चुके 35 मेडल, अजायब सिंह ने बताया सेहत का राज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Elderly Day Special : हरियाणा के जींद जिले के जाजवान गांव निवासी अजायब सिंह चहल 79 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। राजस्व विभाग में अकाउंटेंट के पद से सेवानिवृत्त अजायब सिंह 70 साल से ज्यादा उम्र की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर 35 मेडल जीत चुके हैं। प्रतिदिन सुबह पांच बजे उठते हैं। उसके बाद स्टेडियम में जाकर दौड़ लगाते हैं।

अजायब सिंह प्रतिदिन पांच किलोमीटर पैदल चलते हैं और प्रणायाम करते हैं। जिससे पूरी तरह स्वस्थ हैं। किसी तरह का नशा नहीं करते हैं। वे कोरोना काल में भी घर पर नहीं रुके। रोज अलसुबह ही एकलव्य स्टेडियम में पहुंचकर दौड़ लगाते थे। उनके चार बेटे हैं, बड़ा बेटा सुरेंद्र चहल आस्ट्रेलिया के एडिलेड में लेबर पार्टी से काउंसलर हैं। दूसरा बेटा रमेश सरकारी स्कूल में हेड टीचर है, तीसरा बेटा कप्तान आर्मी से सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क लगा हुआ है।

छोटा बेटा खुद का व्यवसाय करता है। एक पौत्र आस्ट्रेलिया में एमबीबीएस डाक्टर है। संपन्न परिवार होने के बावजूद अजायब सिंह सादा जीवन व्यतीत करते हैं। वे सेक्टर नौ में रहते हैं। आसपास के सेक्टरों में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं।

Elderly Day Special : साल 2018 में लिया पहली बार प्रतियोगिता में हिस्सा

अजायब सिंह चहल ने बताया कि जीवन में नशा नहीं करने व संतुलित खानपान की वजह से वे पहले से ही तंदरुस्त रहे हैं। नियमित रूप से स्टेडियम में घूमने के लिए जाते थे। साल 2018 में पहली बार उन्होंने हिसार में हुई 70 साल से ज्यादा उम्र वालों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें 800 मीटर दौड़ पहले स्थान पर रहे। उसके बाद 28वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया।

साल 2018 में ही रोहतक में हुई हरियाणा वेटर्न एथलेटिक चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में दूसरा, तीन किलोमीटर दौड़ में दूसरा व 100 मीटर दौड़ में भी दूसरा स्थान हासिल किया था। साल 2021 में पंचकूला ताऊ देवीलाल एथलेटिक स्टेडियम में हुई 30वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में पांच किलोमीटर वाक में पहला स्थान प्राप्त करके गोल्ड मेडल जीता।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥