Pod taxi (ग्लाइडवेज) सेवा जल्द शुरू

On: April 16, 2026 3:37 PM
Pod taxi (ग्लाइडवेज) सेवा जल्द शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Chandigarh में Haryana की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार एक नई पहल करने जा रही है। यह पहल Pod taxi सेवा शुरू करने के बारे में है, जिसे ग्लाइडवेज प्रणाली कहते हैं। इस सेवा के बारे में Chief Minister Naib Singh Saini ने Japan की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और America की ग्लाइडवेज कंपनी के प्रतिनिधियों से बातचीत की।

(Pod taxi) को Haryana में कैसे शुरू

इस बैठक में इस परियोजना (Pod taxi) को Haryana में कैसे शुरू किया जाए, इसके बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इसमें साझेदारी, निवेश, तकनीकी सहयोग और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप जैसे पहलुओं पर भी बात हुई। सूत्रों के अनुसार, शहरी कॉरिडोर, रूट का चयन,  यातायात दबाव वाले क्षेत्रों और परियोजना को पूरा करने की समयसीमा पर भी चर्चा हुई।

Haryana Govt. का क्या कहना

सरकार का कहना है कि वह प्रदेश में विश्वस्तरीय और भविष्य उन्मुख परिवहन व्यवस्था विकसित करना चाहती है। ग्लाइडवेज एक आधुनिक ड्राइवरलेस सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है, जिसमें छोटे-छोटे स्वचालित पॉड्स के माध्यम से यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जाता है।

यह (Pod taxi) प्रणाली ट्रैफिक जाम कम करने, यात्रा समय घटाने और सुरक्षित व सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो सकती है। यह प्रणाली पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर है, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आ सकती है।

केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड के तहत भी इस तरह की स्मार्ट मोबिलिटी परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि यह योजना सफल होती है, तो Haryana के प्रमुख शहरों में शहरी परिवहन का नया मॉडल विकसित हो सकता है।


Follow Us:

और पढ़ें

Leave a Comment