Maruti Suzuki Ignis कमजोर डिमांड के बीच बड़ी खबर

On: April 17, 2026 2:15 PM
Maruti Suzuki Ignis कमजोर डिमांड के बीच बड़ी खबर

Join WhatsApp

Join Now

Maruti Suzuki की पॉपुलर हैचबैक Maruti Suzuki Ignis को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Reports के मुताबिक, कंपनी ने इग्निस का प्रोडक्शन बंद कर दिया है और इसकी डिमांड लंबे समय से कमजोर चल रही थी।

Maruti Suzuki Ignis का प्रोडक्शन रुका, नई बुकिंग बंद होने की खबर से बढ़ी अनिश्चितता

कार्टोक्व ने डीलर सोर्स के हवाले से आई जानकारी के अनुसार बताया कि पिछले एक महीने से इस कार का प्रोडक्शन रुका हुआ है और नई बुकिंग भी बंद कर दी गई थी। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी बुकिंग का ऑप्शन दिख रहा है, जिससे यह साफ नहीं है कि कार पूरी तरह बंद हुई है या नहीं।

Maruti Suzuki Ignis का लॉन्च और फीचर्स

इग्निस को 2017 में लॉन्च किया गया था और इसे खासतौर पर शहरी और युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया था। इसकी कीमत करीब 4.59 लाख रुपये से शुरू होकर 7.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती थी। इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया था और पहले इसमें डीजल ऑप्शन भी मिलता था। साथ ही इसमें ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई थी, जो शहर में ड्राइविंग को आसान बनाती थी।

Ignis की सेल्स में 50% की भारी गिरावट

जीएसटी लागू होने के बाद कंपनी ने इग्निस की कीमत में करीब 71,000 रुपये तक की कटौती भी की थी, ताकि इसकी बिक्री बढ़ सके। लेकिन इसके बावजूद यह कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत नहीं बना पाई। फरवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार, इसकी बिक्री में सालाना आधार पर करीब 50% की गिरावट दर्ज की गई। जहां पिछले साल इसी महीने में 3,780 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं इस साल यह संख्या घटकर 1,902 यूनिट्स रह गई।

Maruti Suzuki ने मार्च 2026 में दर्ज की शानदार ग्रोथ

कंपनी की कुल बिक्री में बढ़ोतरी हालांकि इग्निस की बिक्री भले ही कम हुई हो, लेकिन मारुति सुजुकी की कुल बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। मार्च 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 2,25,251 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 16.72% ज्यादा है। घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 1,66,219 यूनिट्स रही, जिसमें करीब 10% की ग्रोथ दर्ज की गई।

अलग-अलग कैटेगरी में कारों का मिला-जुला प्रदर्शन

अलग-अलग सेगमेंट का प्रदर्शन कंपनी के मिनी कार सेगमेंट, जिसमें Maruti Suzuki ऑल्टो और मारुति सुजुकी एस-प्रेसो शामिल हैं, की बिक्री लगभग स्थिर रही। वहीं कॉम्पैक्ट सेगमेंट, जिसमें मारुति सुजुकी बैलेनो, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और अन्य मॉडल्स आते हैं, ने बेहतर प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा ग्रोथ यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में देखने को मिली, जिसमें मारुति सुजुकी ब्रेजा, मारुति सुजुकी अर्टिगा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

पंच जैसी एसयूवी पर नजर Reports के मुताबिक, इग्निस को बंद करने के पीछे कंपनी की रणनीति बदलना भी एक बड़ा कारण हो सकता है। अब कंपनी माइक्रो एसयूवी सेगमेंट पर ज्यादा फोकस कर रही है, जहां टाटा पंच जैसी गाड़ियां काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इस सेगमेंट में एंट्री लेकर मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करना चाहती है, क्योंकि आजकल ग्राहक छोटी लेकिन एसयूवी जैसी दिखने वाली कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।


Follow Us:

और पढ़ें

Leave a Comment