Central Employees की सैलरी बढ़ी! DA 58 प्रतिशत से बढ़कर हुआ 60%

On: April 18, 2026 5:53 PM
Central Employees की सैलरी बढ़ी! DA 58 प्रतिशत से बढ़कर हुआ 60%

Join WhatsApp

Join Now

Central Employees के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उनके महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे यह 58 % से बढ़कर 60% हो गया है। इससे एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ होगा। पेंशनर्स को महंगाई राहत मिलती है।

महंगाई के आधार पर DA में 2% बढ़ोतरी ( Central Employees )

देश में 50 Lakh केंद्रीय कर्मचारी और 65 Lakh पेंशनर्स हैं। ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स के 12 महीने के औसत के आधार पर महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है। केंद्र सरकार समय-समय पर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की महंगाई राहत में वृद्धि करती है। इसे साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई के अनुसार संशोधित किया जाता है।

अक्टूबर में महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई थी, जिससे यह 55% से बढ़कर 58% हो गया था। लेकिन इस बार देरी होने के कारण सवाल उठ रहे थे। केंद्र सरकार आमतौर पर होली के आसपास अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में वृद्धि की घोषणा करती है। लेकिन इस बार काफी समय निकल जाने के बाद भी कर्मचारियों की बेचैनी बढ़ रही थी।

अगर किसी कर्मचारी को हर महीने 36,500 रुपये बेसिक पे मिलती है, तो उसका महंगाई भत्ता 58 % के अनुसार 21,170 रुपये है। 2% बढ़ोतरी के बाद, उसका महंगाई भत्ता 21,900 रुपये हो जाएगा। इसी तरह, अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 9000 रुपये है, तो उसका 58% के अनुसार महंगाई भत्ता 5220 रुपये है। इस बढ़ोतरी के बाद, यह 5400 रुपये हो जाएगा। यानी हर महीने सैलरी में 180 रुपये की बढ़ोतरी होगी।

सॉवरेन मेरिटाइम फंड को मंजूरी, ( Central Employees )

मंत्रिमंडल ने सॉवरेन मेरिटाइम फंड को भी मंजूरी दे दी है, जिसके लिए 13,000 करोड़ रुपये का कॉर्पस रखा गया है। इसका उद्देश्य भारतीय जहाजों को स्थायी और किफायती इंश्योरेंस कवर देना है। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को 2028 तक के लिए बढ़ा दिया है, जिसके लिए 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।


Follow Us:

और पढ़ें

Leave a Comment