हमारे देश की राजधानी नई दिल्ली में Petrol की कीमत अब 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, और Diesel 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अब यह देखना है की तेल की कीमत बढ़ने से आम आदमी की जेब पर कितना असर पड़ेगा ?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अब देश में आम लोगों को अब एक बड़ा झटका लगा है। अब Petrol और Diesel दोनों की कीमतें 3 रूपये प्रति लीटर बढ़ गई हैं। इसका सीधा असर उन लोगों पर देखने को मिलेगा जो रोज़ बाइक, कार, स्कूटर वाहन इस्तेमाल करता है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर तेल ग्राहकों पर देखने को मिल रहा है।
बड़ी बातें
दिल्ली में तेल की नई कीमतें:
Petrol Diesel price 2026: देश की राजधानी में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। Petrol की नई कीमत ₹97.77 प्रति लीटर है , जो पहले ₹94.77 प्रति लीटर थी। और Diesel की नई कीमत है ₹90.67 प्रति लीटर, जो पहले ₹87.67 प्रति लीटर थी। अब लोगों को हर लीटर तेल लेने पर ₹3 ज्यादा खर्च करने होंगे। यह बढ़ोतरी नई कीमतें लागू होने के बाद से ही है।
यह भी पढ़ें: South korea में Honda की एंट्री का अंत: 23 साल बाद क्यों उठाना पड़ा यह बड़ा कदम?
जापान की दिग्गज ऑटो कंपनी Honda ने South korea में अपने कार बिजनेस को बंद करने का फैसला लेकर ऑटो इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा हलचल मचा दी है। लगभग 23 साल तक इस मार्केट में मौजूद रहने के बाद कंपनी का यह फैसला कई बड़े संकेत देता है
Petrol और Diesel की क्यों बढ़ती कीमतें ?
Petrol और Diesel की कीमतें इस बात पर निर्भर करती हैं, कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या कीमत है। कुछ समय से ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा, और भी कई कारण है जिनकी वजह से पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही है, जैसे ,डॉलर के मुकाबले रुपये कमजोर होता जा रहा है, अंतरराष्ट्रीय तनाव,सप्लाई चेन में दिक्कत आने से भी Petrol और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, बढ़ती हुई ऊर्जा की मांग, इस वजह से आयल की कंपनी की लागत बढ गई है, जिसका बोझ आम जनता पर हो रहा है।

आम आदमी की जेब पर क्या असर?
यह बढ़ोतरी हमें बहुत छोटी लग सकती है, लेकिन जबजब हम पूरे महीने का हिसाब लगाएंगे, तो इसका बड़ा असर देखने को मिलेगा। जैसे, मान लो कि कोई व्यक्ति ऑफिस आने जाने में रोज़ 2 लीटर Petrol खर्च करता है। पहले खर्च 2 लीटर × ₹94.77 = ₹189.54 प्रति दिन होता था, अब खर्च, 2 लीटर × ₹97.77 = ₹195.54 प्रति दिन होता है, अब रोज 6 रूपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। एक महीने में यह खर्च लगभग ₹180 तक हो सकता है। अगर किसी के पास कार है, तो खर्च और भी बढ़ जाएगा।
क्या आने वाले दिनों में कीमतें और बढ़ सकती हैं या नहीं?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में Petrol और Diesel कीमत और बढ़ सकती हैं।
हालांकि सरकार इसमें टैक्स में कटौती करके पब्लिक को राहत दे सकती है। लेकिन फिलहाल सरकार ने ऐसी कोई बड़ी घोषणा नहीं की है। ग्राहकों को अब हर लीटर पर 3 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
लोग अपना खर्च कम कैसे करें?
अगर आपके साथ ऑफिस में रहने वाले लोग एक ही रास्ते से जाते हैं, तो आप एक ही कार में साथ में आने जाने का सफर तय करें, इससे आपका खर्चा कम होगा।
मेट्रो, बस और लोकल ट्रेन का उपयोग करें

अपनी बाइक या कार की सर्विस समय समय पर कराएं
अगर आप छोटी दूरी तय करना चाहते हैं, तो पैदल चलना या साइकिल का उपयोग करना
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Ignis कमजोर डिमांड के बीच बड़ी खबर
Maruti Suzuki की पॉपुलर हैचबैक Maruti Suzuki Ignis को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Reports के मुताबिक, कंपनी ने इग्निस का प्रोडक्शन बंद कर दिया है और इसकी डिमांड लंबे समय से कमजोर चल रही थी।
सरकार पर बढ़ रहा दबाव
Petrol और Diesel की कीमतें बढ़ने के बाद विपक्षी दल सरकार को घेरने लगे हैं, आम लोग भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
लोगों का कहना है कि महंगाई पहले से ही बहुत ज्यादा है,ऐसे समय में तेल की कीमतें बढ़ाना गलत फैसला है,अब सभी की नजर सरकार की अगली रणनीति पर टिकी हुई है। लोग सरकार से उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही कुछ ऐसा करें जिससे उनकी परेशानी कम हो।
FAQs
Q1. पेट्रोल और डीजल के दाम कितने बढ़े हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.
Q2. दिल्ली में पेट्रोल का नया रेट क्या है?
अब दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
Q3. दिल्ली में डीजल की नई कीमत कितनी है?
दिल्ली में डीजल की नई कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
Q4. पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों हुआ?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण।
Q5. क्या इससे बाकी चीजें भी महंगी होंगी?
हां, ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ने से सब्जियां, राशन और अन्य सामान महंगे हो सकते हैं.
Q6. ईंधन खर्च कम करने के आसान तरीके क्या हैं?
कार पूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, समय पर सर्विस और सही ड्राइविंग आदतों से खर्च को कम किया जा सकता है.
Soruce: Amarujala









