Himachal Pradesh : कांगड़ा जेल कैदी मौत, 1 संदिग्ध घटना से मचा हड़कंप, चौंकाने वाला खुलासा, कांगड़ा जिले की एक जेल से एक अजीब घटना सामने आई है। एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, इस कैदी की मौत जेल की एक कोठरी में बिजली का करंट लगने से हुई थी, प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, इस घटना ने जेल में सुरक्षा और कैदियों पर नजर रखने के तरीके के पर कई सवाल खड़े कर दिये है।
मृतक का नाम विवेक था, जो धर्मशाला के खनियारा क्षेत्र का निवासी था। घटना के बाद, उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके, प्रारंभिक जांच में करंट लगने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस और जेल प्रशासन हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि उसकी मौत के पीछे क्या कारण था।
जेल की कोठरी में अचानक मची अफरा तफरी: Himachal Pradesh
बुधवार शाम को जेल के अंदर एक कैदी की चीखने की आवाज सुनाई दीं, यह आवाज सुनकर जेल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंच गया। वहां का दृश्य देखकर कर्मचारी भी हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि कैदी विवेक लोहे की रॉड से चिपका हुआ था और उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि रॉड में किसी तरह बिजली का करंट आ गया, जिससे उसे जोरदार झटका लगा।
जेल स्टाफ ने तुरंत उस कैदी को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और इलाज के लिए धर्मशाला हॉस्पिटल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के होने बाद के बाद जेल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। एक तरफ जहां जेल प्रशासन मामले को संभालने में जुटा रहा, वहीं दूसरी ओर पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गई। अब यह जांच का विषय बन गया है कि आखिरकार जेल सेल के अंदर लोहे की रॉड में करंट कैसे आया और क्या यह तकनीकी लापरवाही का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जेल जैसे संवेदनशील स्थानों पर बिजली से जुड़े उपकरणों और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच बेहद जरूरी होती है। यदि किसी तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है तो यह सुरक्षा व्यवस्था पर काफी गंभीर सवाल खड़े करता है।
यह भी पढ़ें: Sukhvinder Singh Sukhu सरकार पर सवाल:Himachal Politics
पुलिस और प्रशासन कर रहे गहन जांच: Himachal Pradesh
पुलिस और प्रशासन जेल में हुई घटना की जांच कर रहे हैं। जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने बताया कि एक कैदी की मौत हो गई है और शुरु की जांच में लगता है कि यह मौत करंट लगने से हुई है, उन्होंने यह भी कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और हर पहलू को गंभीरता से समझा और देखा जा रहा है।
पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो पाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जेल के उस हिस्से की बिजली व्यवस्था की जांच की जा रही है, जहां यह हादसा हुआ। साथ ही वहां मौजूद स्टाफ और अन्य कैदियों से भी पूछताछ की जा सकती है ताकि घटना के समय की पूरी स्थिति सामने आ सके।
जेल प्रशासन के लिए यह घटना बड़ी चुनौती है, क्योंकि जेल के अंदर कैदियों की सुरक्षा पूरी तरह प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। यदि किसी तकनीकी खराबी या सुरक्षा चूक की वजह से यह हादसा हुआ है तो जिम्मेदारी तय होना भी जरूरी होगा।
Himachal Pradesh : स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि जेल जैसी सुरक्षित जगह पर आखिर इस तरह की घटना कैसे हो सकती है। मृतक के परिवार के लिए यह खबर बहुत दुखद है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। यह भी देखा जाएगा कि घटना सिर्फ एक हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी।
यह भी पढ़ें: Drug Free Himachal Campaign: रक्कड़ पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से की चरस बरामद












