Haryana: Hisar Police की साइबर सुरक्षा शाखा ने बहुत ही सराहनीय काम किया है उन्होंने 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करके उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन के मार्गदर्शन में साइबर टीम ने नए तरीकों से डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम का उपयोग करके इन मोबाइल फोनों का पता लगाया। जिन मोबाइलों को बरामद किया गया है, उनकी कुल कीमत लाखों रुपयों में है। जब नागरिकों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तब उन्होंने Hisar Police का धन्यवाद किया और पुलिस की इस पहल की बहुत तारीफ की है।
यह भी पढ़ें: गांव पाबड़ा और दौलतपुर में छापेमारी:Hisar News today
मोबाइल फोन अब सिर्फ बातचीत का ही साधन नहीं है। इसमें हमारी निजी जानकारी, बैंकिंग जानकारी, जरूरी कागजात, फोटो और कई महत्वपूर्ण जानकारी सुरक्षित रहती है। जब फोन कहीं खो जाता है, तो लोगों को न केवल आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि उन्हें मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।
आधुनिक तकनीक का उपयोग (Hisar Police)
साइबर अपराध और मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच, तकनीक का सही प्रयोग कानून और व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हिसार पुलिस की साइबर सुरक्षा टीम ने मोबाइल ट्रैकिंग, डिजिटल निगरानी और तकनीकी जांच के माध्यम सेही गुम हुए मोबाइलों का पता लगाया है।
यह भी पढ़ें: ASI Vijay Kumar Case: 1 चौंकाने वाला खुलासा
विशेषज्ञों का कहना है कि जब मोबाइल गुम हो जाए, तो हमें तुरंत शिकायत को दर्ज करा देना चाहिए और और शिकायत में IMEI नंबर देना बहुत ज्यादा जरूरी है। इससे मोबाइल वापस मिलने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए, तो तुरंत थाने या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
मोबाइल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां (Hisar Police)
मोबाइल फोन की सुरक्षा केवल पुलिस की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की भी अपनी जिम्मेदारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल में मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना चाहिए, साथ ही फिंगरप्रिंट लॉक भी लगाना चाहिए और two step verification का भी उपयोग करना चाहिए।
इसके अलावा, फोन का एक अलग से खास पहचान नंबर, जिसे आईएमईआई नंबर कहते हैं, उसको सुरक्षित स्थान पर नोट करके रखना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस को आसानी से जानकारी दी जा सके।
Hisar Police की इस कार्रवाई से न केवल खोए हुए मोबाइल वापस दिलाने में मदद मिली है, बल्कि यह भी दिखाया गया है कि नई तकनीक और तेजी से शिकायत दर्ज करने के तरीकों से साइबर सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सकता है।
इस पहल से लोग पुलिस पर और ज्यादा विश्वास करने लगे हैं और अन्य नागरिकों को भी सावधानी बरतने का संदेश मिला है।
यह भी पढ़ें: 10 Solar System तबाह: Hisar News Hisar News: गांव नियाना में रविवार की रात को जो कुछ हुआ है, उसने किसानों को बहुत ज्यादा दुखी कर दिया है। कुछ अज्ञात लोगों ने खेतों में लगे हुए Solar System और खेत की सिंचाई व्यवस्था को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया। लगभग दस Solar System की प्लेटें तोड़ दिया है। कुछ प्लेटों को पत्थरों से क्षतिग्रस्त किया गया, जबकि कुछ पर भारी हथियारों से हमला किया गया।












