HKRN Overseas Vacancy 2026 के तहत इजराइल में 7600 पदों पर भर्ती। जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, पदों का विवरण और आवेदन से पहले जरूरी बातें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से विदेश में नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छा मौका आया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने इजराइल में विभिन्न कामों के लिए लगभग 7600 पदों पर भर्ती शुरू कर दी है।
इस भर्ती का मकसद योग्य भारतीय युवाओं को अच्छी तनख्वाह, विश्वभर में काम करने का अनुभव और सुरक्षित नौकरी को देना है। इसकी खास बात यह है कि कई पदों के लिए कम से कम 10वीं पास होना बहुत जरूरी है, जिससे गांवों के उम्मीदवारों को भी मौका मिल सकता है।
बड़ी बातें
किन पदों पर होगी भर्ती? HKRN Overseas Vacancy 2026
इस भर्ती में कई अलग अलग पद शामिल हैं। इनमें घर पर देखभाल करने वाले व्यक्ति जिन्हें हम होम बेस्ड केयरगिवर भी कहते हैं, प्लास्टरिंग का काम करने वाले, सिरेमिक टाइल्स लगाने वाले, ड्राईवॉल वर्कर, और मेसन जैसे कई पद शामिल हैं। इनमे होम बेस्ड केयरगिवर के लिए सबसे ज्यादा पद हैं लगभग 5000 पद है। निर्माण क्षेत्र में अनुभवी लोगों को इस भर्ती में विशेष तौर पर महत्व दिया जा सकता है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 236 रुपये ही निर्धारित किया गया है। आप ऑनलाइन के माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं।
कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी
इसमें आवेदन से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। सबसे पहले, अपने पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें। यह भी देखें की आपके शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्र बिल्कुल सही हैं। जब आप आवेदन करें, तो सभी जानकारी बहुत सावधानी से भरें ताकि कोई गलती न हो।
किसी भी एजेंट व्यक्ति को पैसे देने से बचना बहुत जरूरी है। भर्ती से जुड़ी हर अपडेट देखने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट https://hkrnl.itiharyana.gov.in/index पर ही भरोसा करें। यह आपको सही जानकारी प्रदान करेगा।
यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर हो सकती है जो विदेश में रोजगार के माध्यम से अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं। अगर आप सही जानकारी और तैयारी के साथ आवेदन करते हैं, तो आप इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
विदेश में नौकरी करने के फायदे HKRN Overseas Vacancy 2026
विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छी सैलरी और अंतरराष्ट्रीय अनुभव दोनों मिलते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौके युवाओं को अपने कौशल में सुधार करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने में बहुत मदद करते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिस ध्यान से पढ़ना चाहिए और केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना चाहिए। किसी भी और व्यक्ति की बातों में नहीं आना चाहिए।
विदेश में नौकरी करते समय किन बातों का ध्यान रखें
विदेश में नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वेतन, काम की अवधि, रहने की जगह, स्वास्थ्य बीमा और अनुबंध की शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए। किसी भी नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले, यह सुनिश्चित कर लें कि भर्ती प्रक्रिया आधिकारिक माध्यम से हो रही है और सभी दस्तावेज़ों की ठीक से जाँच हो गई है।
HKRN Overseas Vacancy 2026 की मुख्य विशेषताएं
कुल 7600 पदों पर भर्ती हो रही है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। यह न केवल हमारे देश में बल्कि विदेश में रोजगार का अवसर प्रदान करता है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा अंतरराष्ट्रीय कार्य अनुभव प्राप्त करने का एक शानदार मौका प्रदान करती है, जो उनके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
👉 यह खबर भी पढ़ें:
बिजली नहीं आ रही? शिकायत कहां करें, जानिए पूरा Electricity Complaint Process
ITI पास युवाओं के लिए बड़ी भर्ती: Haridwar Plant job
SAP Accountant Job Dharuhera: Rs 37,000 सैलरी
Sarpanch Complaint Process: गांव का सरपंच काम नहीं कर रहा? जानिए शिकायत कहां और कैसे करें













