Naveen Naru: “College Wali Chori” Song पर क्यों मचा बवाल?

On: June 14, 2026 10:22 AM
Naveen Naru: College Wali Chori Song पर क्यों मचा बवाल?

हरियाणा में हरियाणवी गीतों को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में कुछ गीतों पर हुई बहस के बाद अब College Wali Chori Song विवाद में फंस गया है। हिसार में हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने इस गीत के कुछ बोलों पर आपत्ति जताई है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रोडवेज कर्मचारी कहते हैं कि College Wali Chori Song में बस कंडक्टर और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया है, जिससे दोनों की छवि खराब होती है। उनका कहना है कि गीत के कुछ शब्द समाज में काफी गलत संदेश दे सकते हैं इस मामले में, कर्मचारियों ने हिसार सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही, उन्होंने हरियाणा राज्य महिला आयोग को भी शिकायत भेजी है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं ने यह मांग की है कि College Wali Chori Song को सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने गीत के लेखक, निर्देशक और गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की है।

👉 यह खबर भी पढ़ें: Hansi Police Update: डायल 112 के लिए मिले 10 नए राइडर वाहन

Naveen Naru ने आरोपों को बताया बेबुनियाद [College Wali Chori Song]

Naveen Naru ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि विवाद के बीच गाने में उनके अभिनय को लेकर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। उनका यह मानना है कि यह गीत सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है और इसमें किसी विशेष पेशे, संस्था या व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया गया है।

Naveen Naru के अनुसार, गाने को लोगों का बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है और सोशल मीडिया पर बहुत से लोग इसके ऊपर रील बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसकी लोकप्रियता से जलन कहते हुए इसे अनावश्यक रूप से विवादित बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

👉 यह खबर भी पढ़ें: बिजली नहीं आ रही? शिकायत कहां करें, जानिए पूरा Electricity Complaint Process

Naveen Naru के परिवार में रोडवेज से रिश्ता है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्य खुद कंडक्टर के पद पर काम कर चुके हैं। इसलिए, किसी भी कर्मचारी वर्ग का अपमान करने का सवाल ही नहीं उठता। नवीन नारू का कहना है कि कलाकारों का मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना होता है, किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं।

फिलहाल यह मामला पुलिस और महिला आयोग के ध्यान में है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आने वाले दिनों में संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करते हैं। सभी की नजरें इस पर हैं कि शिकायतों की जांच के बाद प्रशासन क्या फैसला लेता है।

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥