Nurpur News: शिव मंदिर भदरोया चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा

On: June 18, 2026 6:53 PM
Nurpur News: शिव मंदिर भदरोया चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा

Nurpur News: नूरपुर पुलिस ने शिव मंदिर भदरोया में हुई चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस चोरी की वारदात मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से चोरी की गई धार्मिक सामग्री भी बरामद कर ली है। लोग पुलिस की इस कार्रवाई से बहुत खुस है,और पुलिस की बहुत सराहना कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भदरोया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों में बहुत ही ज्यादा गुस्सा था। मंदिर के प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद नूरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया और विशेष टीम बनाकर आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें: Chamba News: 300 ग्राम सोने को लेकर दो परिवार आमने सामने Chamba में 300 ग्राम सोने के विवाद ने पारिवारिक झगड़े का रूप ले लिया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। [Read More]

जांच के दौरान, पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। लगातार प्रयासों और सूचनाओं के विश्लेषण के बाद, पुलिस टीम ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान, दोनों ने चोरी स्वीकार कर ली। [ Nurpur News ]

चोरी की गई धार्मिक सामग्री बरामद [ Nurpur News ]

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई धार्मिक सामग्री भी बरामद कर ली है, जिसमें पूजा अर्चना में उपयोग होने वाली धार्मिक वस्तुएं भी शामिल हैं। पुलिस यह कह रही है कि इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों का किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से संबंध तो नहीं है।

नूरपुर पुलिस की इस कार्रवाई से मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग पुलिस प्रशासन की बहुत सराहना कर रहे हैं और यह कह रहे हैं कि समय रहते कार्रवाई होने से चोरी की गई सामग्री वापस मिल गई और आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई है। [ Nurpur News ]

यह भी पढ़ें: Himachal Accident News: कुल्लू में 400 फीट गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट कार, 2 की मौत, 3 घायल हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बहुत ही दुखद सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा भुंतर मणिकर्ण रास्ते पर सरसाड़ी के पास हुआ, जहां एक टूरिस्ट कार अचानक से अपना नियंत्रण खो बैठी और लगभग 400 फीट गहरी की खाई में जा गिरी। [Read More]

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥