Haryana Property Rules बदले: एक Plot पर 4 Residential Units को मिली अनुमति

On: August 16, 2026 9:51 AM
Haryana Property Rules बदले: एक Plot पर 4 Residential Units को मिली अनुमति

Haryana Property Rules: हरियाणा सरकार ने हरियाणा बिल्डिंग कोड 2017 में बदलाव कर दिया है। इस नए नियम के मुताबिक, एक प्लॉट पर अधिकतम 4 आवासीय यूनिट बनाई जा सकती हैं। लेकिन, एक मंजिल पर केवल 1 आवासीय यूनिट ही बनाई जा सकती है। इसका मतलब है कि चार मंजिल वाले प्लॉट पर चार आवासीय यूनिट बनाई जा सकती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यह संशोधन 13 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया है। नए नियमों के अनुसार, भवन का निर्माण सेक्टर या जगह के जोनिंग प्लान और आर्किटेक्चरल कंट्रोल शीट में दिए गए नियमों के अनुसार ही करना होगा। सरकार ने यह भी कहा है कि चार आवासीय यूनिट बनाने के लिए कोई खास अनुमति नहीं मिलेगी। इसके लिए आवश्यक नियमों और शर्तों का पालन करना होगा। साथ ही, पुराने प्रस्तावना को भी हटा दिया गया है।

आइये आसान भाषा में इसको समझें Haryana Property Rules

एक प्लॉट पर अधिकतम 4 आवासीय यूनिट।

एक मंजिल पर केवल 1 आवासीय यूनिट।

निर्माण स्थानीय जोनिंग प्लान के नियमों के अनुसार होगा।

आर्किटेक्चरल कंट्रोल शीट में दी गई पाबंदियां लागू रहेंगी।

निर्माण के लिए सक्षम प्राधिकारी की शर्तों का पालन करना जरूरी होगा।

नए नियमों से वे लोग लाभान्वित हो सकते हैं जो एक ही जमीन पर अपने परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग रहने वाले इकाइयां बनाना चाहते हैं। लेकिन ऐसा करने की अनुमति उस सेक्टर के जोनिंग योजना और अन्य निर्धारित शर्तों पर निर्भर करेगी।

यह भी पढ़ें: Tourist Places in Hisar: हिसार में घूमने की 10 सबसे खास जगहें, बस स्टैंड से कितनी दूर? Tourist Places in Hisar: हरियाणा का हिसार शहर अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यह शहर पर्यटकों के लिए एक आदर्श गंतव्य स्थल भी है, जहां वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। हिसार के भीतर और इसके आसपास कई आकर्षक स्थल हैं जो आपको इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करा सकते हैं।,,,,,,,,,,,,,,

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥