Manipur KYKL Arrest: मणिपुर में उग्रवादी संगठन KYKL से जुड़े एक सक्रिय सदस्य को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 29 अगस्त 2026 को विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार, 7 मद्रास रेजिमेंट से मिली सूचना के आधार पर इम्फाल ईस्ट के CDO की टीम ने इरिलबुंग थोंगखोंग इलाके में अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 27 वर्षीय मोइरांगथेम प्रेमजीत मीतेई उर्फ नाओचा को हिरासत में लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह KYKL का सक्रिय सदस्य है।
जांच में सामने आया कि आरोपी पर एक 18 वर्षीय युवक को KYKL में शामिल करने के लिए भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का आरोप है। सुरक्षा टीम ने समय रहते युवक को मौके से सुरक्षित निकाल लिया, जिसके बाद उसे संगठन के हवाले किए जाने से रोक दिया गया।
गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं और उसके संगठन से जुड़े नेटवर्क तथा भर्ती गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












