9 साल से फरार दोहरी हत्या का आरोपी गिरफ्तार, AGS Team की बड़ी कार्रवाई

On: September 1, 2026 7:33 PM
9 साल से फरार दोहरी हत्या का आरोपी गिरफ्तार, AGS Team की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की AGS Team ने करीब 9 साल से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के भरतपुर जिले के थाना उचैन में दर्ज दोहरी हत्या के मामले में वांछित था और वर्ष 2017 से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश के लिए टीम लगातार तकनीकी जानकारी और मैनुअल निगरानी का सहारा ले रही थी। लंबे समय तक की गई निगरानी के बाद पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

👉 यह खबर भी पढ़ें: Sultanpuri Police: बटनदार चाकू के साथ 33 मामलों में आरोपी BC गिरफ्तार

जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में 12 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। इसके अलावा वह दिल्ली के थाना मोहन गार्डन क्षेत्र का Bad Characterभी बताया गया है।

पुलिस की यह कार्रवाई इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में की गई। ऑपरेशन में एसीपी भगवती प्रसाद का मार्गदर्शन रहा, जबकि पूरी कार्रवाई की निगरानी डीसीपी श्री हर्ष इंदोरा द्वारा की गई।

लगभग नौ वर्षों से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की लगातार निगरानी और समन्वित कार्रवाई की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

👉 यह खबर भी पढ़ें: Manipur KYKL Arrest: 18 साल के युवक की भर्ती कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥