कथा के बाद बड़ा हड़कंप: Kannauj News

On: May 16, 2026 10:53 AM
Big stir after the story: Kannauj News

Kannauj News: 62 लोग बीमार, कथा के बाद बड़ा हड़कंप,उत्तर प्रदेश के Kannauj जिले में एक हैरान करने वाली बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रसाद खाने के बाद 62 लोग अचानक से बीमार हो गए। लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की बहुत ज्यादा दिक्त होने लगी थी। गांव में चारों और अफरा तफरी मच गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहुत से लोगों की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। इस घटना की वजह से पुरे इलाके में चिंता का माहौल बन गया। लोग सोचने लगे कि खाना कितना महत्वपूर्ण है। धार्मिक प्रोग्राम में प्रसाद को बहुत ज्यादा पवित्र माना जाता है।

क्या है पूरा मामला? Kannauj News

यह घटना सिमुआपुर गांव में घटी है , जो कि ठठिया थाना क्षेत्र में स्थित है। शुक्रवार की रात को मुन्ना लाल कश्यप के घर में सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया था। कथा के समापन होने के बाद, श्रद्धालुओं में पंचामृत और पंजीरी का प्रसाद बांटा गया था। शुरू में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन जैसे ही रात बढ़ी, बहुत से लोगों की तबीयत बहुत खराब होने लगी। बहुत से लोगों को उल्टी होने लगी, जबकि अन्य को दस्त और पेट में तेज दर्द की समस्या बहुत ज्यादा होने लगी।

गांव के लोगों के अनुसार, कुछ बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी। इसके बाद परिवार के सदस्य बहुत ज्यादा घबरा गए और बीमार लोगों को तुरंत हॉस्पिटल में ले जाया गया।

पहले गांव में इलाज, फिर हॉस्पिटल में भर्ती(Kannauj News)

जब लोगों की हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें सबसे पहले आसपास के छोटे निजी क्लीनिक में दिखाया गया। लेकिन मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ती गई।इसके बाद लोगों के द्वारा प्रशासन को सूचना दी गई और मरीजों को वाहनों और एंबुलेंस की मदद से जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

पहले गांव में इलाज, फिर हॉस्पिटल में भर्ती(Kannauj News)
पहले गांव में इलाज, फिर हॉस्पिटल में भर्ती(Kannauj News)

रात के समय हॉस्पिटल में अचानक इतनी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने से वहां भी बहुत ज्यादा हलचल मच गई। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को तुरंत अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी ताकि सभी मरीजों का उचित इलाज कर सके। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के सामने यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण स्थिति थी, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने बहुत ही सहयोग और समझदारी से काम किया।

14 मरीजों की हालत गंभीर (Kannauj News)

जिला हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि रात के करीब 10:30 बजे तक कुल 62 मरीज हॉस्पिटल पहुंच चुके थे। इनमें से 14 मरीजों की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाकी मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जिला हॉस्पिटल की डॉक्टर डॉ. आकांक्षा ने बताया कि ज्यादातर मरीजों की हालत अब स्थिर है। मरीजों को ड्रिप, दवाएं और जरूरी मेडिकल सहायता समय समय पर दी जा रही है। और मरीजों की देखभाल पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Allahabad High Court: करंट हादसे में दोनों हाथ गंवाने वाले व्यक्ति को 26.65 लाख मुआवजा

Allahabad High Court ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश बिजली विभाग को निर्देश दिया है कि वह एक व्यक्ति को 26.65 लाख रुपये का मुआवजा दे, जिसने करंट लगने से अपने दोनों हाथ गंवा दिए थे।……………..

लोग बीमार क्यों पड़े? (Kannauj News)

प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। हो सकता है कि प्रसाद में कुछ गड़बड़ी हो सकती है या फूड पॉइजनिंग होने के कारण लोग बीमार पड़े होंगे।

गर्मी के मौसम में दूध, दही और घी से बनी चीजें बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। अगर पंचामृत और पंजीरी जैसे प्रसाद सही तरीके से नहीं बनाए जाते, तो उनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। अब तक बीमारी होने की असली वजह सामने नहीं आई है।

प्रशासन तुरंत हरकत में आया

जैसे ही घटना की जानकारी प्रशासन को मिली, जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार तुरंत जिले के हॉस्पिटल में पहुंच गए। उन्होंने मरीजों और उनके परिवार के लोगों से बात की और डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दे दिए। हॉस्पिटल में स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गांव में डर और चिंता का माहौल

(Kannauj News) गांव में इस घटना के बाद गांव के लोगों में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है। गांव में कई परिवार अपने बच्चों और बुजुर्गों के बारे में चिंतित हैं।

एक ग्रामीण ने बताया कि पहले किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि प्रसाद खाने के बाद इतनी बड़ी समस्या हो सकती है। लोगों को यह लगा था कि शायद मौसम की वजह से तबीयत खराब हुई होगी, लेकिन जब लगातार लोग बीमार होने लगे तो यह मामला बहुत ज्यादा गंभीर हो गया।

यह भी पढ़ें: Yogi Adityanath: 2017 के बाद पुलिस भर्ती में हुआ बड़ा सुधार

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि 2017 के बाद से पुलिस विभाग में भर्ती, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे के विकास में सुधार हुआ है, जिससे पुलिसकर्मियों का काम आसान हो गया है।

प्रशासन की जांच जारी

(Kannauj News) प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रसाद के नमूने को जांच के लिए भेजा जा सकता है ताकि बीमारी की असली वजह का पता चल सके। अगर जांच में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।

फूड पॉइजनिंग के सामान्य लक्षण

फूड पॉइजनिंग के सामान्य लक्षण
फूड पॉइजनिंग के सामान्य लक्षण

बार बार उल्टी आना शरीर में कमजोरी बढ़ा सकता है, लगातार दस्त होने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, पेट में ऐंठन और तेज दर्द महसूस हो सकता है, कुछ मरीजों को बुखार और चक्कर भी आ सकते हैं, ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए, और इलाज कराना चाहिए।

Source: Punjab kesari


Follow Us: