Gold News: अगर आप आने वाले दिनों में सोने या चांदी खरीदने प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है केंद्र सरकार ने सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं के आयात पर लगने वाले शुल्क में बड़ा बदलाव कर दिया है, किया है। सरकार ने नई दरों को 13 मई 2026 से लागू कर दिया है जिसका असर हमें बाजार में देखने को मिलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सरकार के इस फैसले की वजह से संभावना जताई जा रही है। की सोना और चाँदी की कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी,क्योंकि आयात महंगा होने से ज्वेलर्स की लागत भी बढ़ेगी और इसका असर ग्राहकों पर पड़ेगा।
बड़ी बातें
सरकार ने क्यों बढ़ाई आयात शुल्क? Gold News
भारत देश दुनिया के सबसे बड़े सोने के आयातक करने वाले देशों में से एक है। हमारे देश में सोने की मांग बहुत ज्यादा है, हमारे देश में शादी के टाइम बहुत से लोग सोना खरीदते हैं, हमारे देश में सर्कार समय समय पर आयात के शुल्क में बदलाव करती रहती है ताकि भारत में व्यापार का संतुलन बना रहे।
सरकार ने हाल ही में दो बड़े बदलाव दिए हैं, मूल सीमा शुल्क को बढ़ा दिया गया है, और विकास उपकर में भी वृद्धि की गई है, सरकार ने यह फैंसला विदेशी आयात को नियंत्रित करने के लिए लिया है।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार: Sensex 78,677 और Nifty 24,385 के करीब
बाजार सकारात्मक रूप से खुला और Sensex 78,677 से शुरू हुआ और इसकी उच्चतम सीमा 78,730 थी। Nifty भी लगभग 24,385 के निशान पर खुला।………….
गोल्ड पर कितनी लगेगी ड्यूटी? Gold News
नई दरों के अनुसार अब सोने पर कुल आयात शुल्क 15% कर दिया गया है पिछली दरों में यह करीब 6% था, नई शुल्क में बेसिक सीमा शुल्क: 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया है और अतिरिक्त सीमा शुल्क: 1% से बढ़ाकर 5% कर दिया है कुल मिलाकर प्रभावी शुल्क: लगभग 15% हुआ है, इस से अब विदेशों से सोना मंगाना पहले की तुलना में बहुत महंगा हो जाएगा।
चांदी पर भी बढ़ेगा प्रभाव
चांदी का आयात भी महंगा होने की संभावना जताई जा रही है, चांदी की कीमतों में भी वृद्धि देखने को मिल सकती है, आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक्स, औद्योगिक क्षेत्र और आभूषण बाजार में चांदी की बहुत मांग रहती है।

क्या सोने की कीमतें अचानक बढ़ जाएंगी? (Gold News)
मुझे जो लगता है वह यह है कि कीमतों में बदलाव धीरे धीरे होगा, अंतरराष्ट्रीय सोने की दर, अमेरिकी डॉलर की स्थिति और घरेलू मांग भी कीमतों को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,आयात शुल्क बढ़ने से ज्वेलर्स की लागत भी साथ में बढ़ जाएगी, जिससे आने वाले टाइम में सोने और चांदी की खुदरा कीमतों में वृद्धि हो सकती है।
Gold Loan और EMI पर भी असर Gold News
Gold News देश में सोने की कीमतें बढ़ने से गोल्ड लोन और ईएमआई दोनों पर असर पड़ सकता है, जब भी सोने की कीमतें बढ़ती हैं, तो गोल्ड लोन की वैल्यू और भी बढ़ जाती है। और ज्वेलरी खरीदने के लिए ईएमआई प्लान की राशि भी पहले से ज्यादा हो सकती है।

अभी सोना खरीदना क्या सही रहेगा?
अभी सोना खरीदना आपकी अपनी जरूरत पर निर्भर करता है यदि आपको सोना खरीदना है तो कीमत बढ़ने से पहले खरीदना चाहिये, अगर आप निवेश करने के लिए सोना को खरीदना चाहते हैं, तो बाजार में होने वाले उतार चढ़ाव को ध्यान में रखकर धीरे धीरे निवेश करना बहुत अच्छा है।
सलाहकारों का कहना है कि सोना हमेशा लंबी समय का निवेश माना जाता है, इसलिए घबराहट में सोना खरीदने और बेचने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Gautam Adani की नेटवर्थ में 3.32 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में गिरावट आई थी। लेकिन अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी बनी रही।
आम लोगों पर क्या होगा असर?
सरकार के इस निर्णय का सबसे बड़ा प्रभाव आम जनता उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है,ज्वेलरी खरीदना होगा महंगा, सोने में निवेश महंगा पड़ेगा,निर्माण शुल्क भी बढ़ सकते हैं,भारत में शादी के मौसम में सोने की खरीदारी बहुत ज्यादा होती है, यह निर्णय लाखों परिवारों के बजट को प्रभावित कर सकता है।
2025 सोने के रेट (10 ग्राम 24 कैरेट)
जनवरी 2025 ₹72,000 से ₹74,000
फरवरी 2025 ₹78,000 से ₹82,000
मार्च 2025 ₹84,000 से ₹88,000
अप्रैल 2025 ₹90,000 – ₹95,000
मई 2025 ₹96,000 से ₹1,00,000
जून 2025 ₹1,02,000 से ₹1,05,000
जुलाई 2025 ₹1,08,000 से ₹1,10,000
अगस्त 2025 ₹1,12,000 से ₹1,15,000
सितंबर 2025 ₹1,16,000 से ₹1,18,000
अक्टूबर 2025 ₹1,20,000 से ₹1,22,000
नवंबर 2025 ₹1,24,000 से ₹1,27,000
दिसंबर 2025 ₹1,28,000 से ₹1,30,000
FAQs (Gold News)
- सरकार ने सोने पर आयात शुल्क कितना बढ़ाया है?
Ans. सरकार ने सोने पर कुल आयात शुल्क लगभग 15% कर दिया है।
- नई दरें कब से लागू हुईं?
Ans.नई दरें 13 मई 2026 से लागू हो गई हैं।
- क्या इससे सोने की कीमतें बढ़ेंगी?
Ans. हां, आयात महंगा होने से बाजार में सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं।
- चांदी की कीमतों पर भी असर पड़ेगा?
Ans. हां, चांदी के आयात पर असर पड़ने से चांदी की कीमतों में भी तेजी आ सकती है।
- क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?
Ans. अगर आपकी जरूरत जल्द है तो जल्दी खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है।
Source: Jagran












