Googlebook से बदल जाएगी Laptop की दुनिया! 26#

On: May 13, 2026 2:24 PM
Googlebook से बदल जाएगी Laptop की दुनिया! 26#

अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर डिवाइस का भाग बनता जा रहा है। इसी को देखते हुए गूगल ने भी एक बहुत बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई लैपटॉप कैटेगरी Googlebook को पेश कर दिया है,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कंपनी ने इसको एंड्रॉइड शो आई ओ एडिशन इवेंट के समय पेश किया और उन्होंने दावा किया कि यह आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंप्यूटिंग का नया अनुभव देने वाला है।

गूगल बुक सिर्फ एक सामान्य लैपटॉप नहीं होगा, बल्कि यह जेमिनी इंटेलिजेंस पर आधारित एक स्मार्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिवाइस होगा, इसमें उपयोगकर्ता को गूगल ऐप्स, ब्राउज़र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का बेहतर एकीकरण देखने को मिलेगा। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि यह डिवाइस एंड्रॉइड स्मार्टफोन के साथ बेहद आसानी से कनेक्ट हो जाएगी।

Googlebook क्या है?

Googlebook को गूगल की नई लैपटॉप सीरीज बताया जा रहा है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बहुत सुविधा होगी, यह क्रोमओएस और जेमिनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक नए वर्जन पर आधारित हो सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जानकारी के अनुसार यह लैपटॉप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस फीचर्स के साथ आएगा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यह लैपटॉप उपयोगकर्ता की जरूरतों को समझकर काम कर सकेगा।

यह भी पढ़ें: YouTube से पैसे कैसे कमाएं 2026

आज के समय में YouTube सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा करियर और कमाई का प्लेटफॉर्म भी है। बहुत से लोग घर बैठे YouTube से पैसे कमा रहे हैं। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो आपके मन में यह सवाल होगा YouTube चैनल कैसे शुरू करें और उसे सफल कैसे बनाएं?………

संभावित फीचर्स

गूगल ने अभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार इनमें ये फीचर्स मिल सकते हैं : जैसे जेमिनी एआई असिस्टेंट, तेज़ क्लाउड सिंक, एआई ब्राउज़र टूल, स्मार्ट फ़ाइल सर्च, आवाज़ कमांड, एंड्रॉइड ऐप सपोर्ट, एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर्स, एआई आधारित लेखन टूल

जेमिनी इंटेलिजेंस क्या है?

जेमिनी गूगल का एक एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल है, इस मॉडल को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश हो रही है, जेमिनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फाइल्स समझने, सवालों के जवाब देने, टेक्स्ट लिखने, जैसे कई स्मार्ट काम करने में सक्षम है।

जेमिनी इंटेलिजेंस क्या है?
जेमिनी इंटेलिजेंस क्या है?

अब गूगल इसको जेमिनी इंटेलिजेंस को अपने नए लैपटॉप सिस्टम में जोड़ रहा है ताकि उपयोग करने वाले बिना अलग ऐप खोले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स का फायदा उठा सकें, जैसे ईमेल ड्राफ्ट करना, नोट्स सम्मारीज करना, फाइल सर्च करना, वॉइस कमांड्स समझना, डॉक्यूमेंट्स एनालाइज करना, यह काम हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आसान हो सकते हैं।

एंड्राइड फोन से होगा सीधा कनेक्शन

Googlebook की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि कंपनी के अनुसार उपयोगकर्ता अपने एंड्राइड स्मार्टफोन को सीधे लैपटॉप से जोड़ सकेंगे।

इसके अनेक प्रकार के फायदे होंगे जैसे फोन की फाइलें लैपटॉप पर तुरंत दिखाई देंगी,फोटो और वीडियो जल्दी स्थानांतरित हो जाएंगे, सूचनाएं लैपटॉप पर मिलेंगी, अनेक प्रकार के उपकरणों पर काम करना आसान होगा

Magic Pointer क्या है?

गूगल ने अपने गूगलबुक में मैजिक पॉइंटर नाम की एक नई सुविधा दी गई है, यह सुविधा सीधे जेमिनी एआई तक पहुंचाने का काम करेगी और इससे उपयोगकर्ता आसानी से जेमिनी एआई का उपयोग कर सकते हैं , जब आप किसी फाइल, फोटो या टेक्स्ट पर कर्सर घुमाते हैं, तो AI तुरंत उससे संबंधित जानकारी या सुझाव दे सकता है।

Chromebook के बाद Google का सबसे बड़ा कदम

Google ने करीब आज से 15 साल पहले, Chromebook शुरू किया था, उस समय, वे क्लाउड कंप्यूटिंग और ब्राउज़र आधारित सिस्टम पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे, अब ai आने के बाद Google ने अपनी योजना बदल दी है, अब Googlebook को इसी नई योजना का एक हिस्सा माना जा रहा है।

क्या गूगलबुक महंगा होगा?

अभी तक गूगलबुक की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी गूगलबुक को अलग-अलग कीमतों में लॉन्च कर सकती है, ताकि अधिक से अधिक उपयोगकर्ताओं तक इसकी पहुंच बनाई जा सके।

यह भी पढ़ें: Phone Hang हो रहा है क्या करें? 2026

क्या आपका फोन बार-बार hang हो रहा है? जानिए 2026 के आसान और काम करने वाले तरीके जिनसे आप अपने मोबाइल को fast और smooth बना सकते हैं। 

क्या Apple और Microsoft को मिलेगी टक्कर?
क्या Apple और Microsoft को मिलेगी टक्कर?

क्या Apple और Microsoft को मिलेगी टक्कर?

विशेषज्ञों का कहना है कि Googlebook सीधे तौर पर Apple के मैकबुक और Microsoft के कंप्यूटरों को टकर दे सकता है, आजकल आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कंप्यूटिंग सबसे बड़ा रुझान बन गया है Microsoft पहले से ही अपने विंडोज़ में आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जोड़ चुका है, जबकि Apple भी इस पर काम कर रहा है।

किन लोगों के लिए फायदेमंद

विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से नोट्स बनाना, असाइनमेंट तैयार कर सकते हैं, ऑफिस कर्मचारी इस से ईमेल लिखना, डॉक्यूमेंट एडिट करना और मीटिंग सारांश जैसे काम तेजी कर सकते हैं।

FAQs

  1. Googlebook क्या है?

Googlebook Google की एक नई लैपटॉप श्रृंखला है, जो Gemini Intelligence पर आधारित है।

  1. Googlebook में कौन सी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा?

Googlebook में Google की अपनी Gemini आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा।

  1. क्या Googlebook एंड्रॉयड फ़ोन से जुड़ सकता है?

हां, Googlebook को एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है।

  1. मैजिक पॉइंटर सुविधा क्या है?

मैजिक पॉइंटर एक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सुविधा है जो आपको सीधे Gemini आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस तक पहुंचने में मदद करती है।

  1. Googlebook कब लॉन्च होगा? Google ने Googlebook की आधिकारिक लॉन्च तिथि की घोषणा नहीं की है।
  2. क्या Googlebook छात्रों के लिए उपयुक्त होगा?

हां, Googlebook की आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सुविधाएं छात्रों की पढ़ाई और उत्पादकता में मदद कर सकती हैं।

Source: Jagran


Follow Us: