Kaynes Technology Share Crash: 14 मई 2026 को कमजोर Q4 Results और JP Morgan की downgrade के बाद Kaynes Technology Share में भारी बिकवाली देखने को मिली, शेयर करीब 19% टूटकर ₹3,366 के आसपास पहुंच गया। जानिए गिरावट की वजह क्या है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह गिरावट आने के कारण छोटे और बड़े निवेशक दोनों को चिंता हो गई है,बहुत लोग जानना चाहते हैं कि क्या यह गिरावट एक अच्छा मौका है शेयर को खरीदने का या फिर थोड़े समय बाद खरीदें।
बड़ी बातें
इस कंपनी ने मार्च 2026 के परिणाम जारी किए, जो बाजार की अपेक्षाओं से बहुत कमजोर साबित हुए। हालांकि कंपनी की आय में तेजी से वृद्धि हुई, लेकिन मुनाफे में कमजोरी देखी गई, इसी वजह से निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली शुरू कर दी।
चौथी तिमाही के नतीजों की मुख्य बातें: लाभ में 21.5% की गिरावट, शुद्ध लाभ 91.2 करोड़ रुपये पर आ गया, ईबीआईटीडीए मार्जिन 17% से गिरकर 15.6% हो गया, आय में 26.2% की वृद्धि हुई, लेकिन अनुमान से कम रही।
यह भी पढ़ें: क्यों बढ़ाई Import Duty? :Gold News 2026
अगर आप आने वाले दिनों में सोने या चांदी खरीदने प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है केंद्र सरकार ने सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं के आयात पर लगने वाले शुल्क में बड़ा बदलाव कर दिया है,……..
JP Morgan की Downgrade ने बढ़ाया दबाव
अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन चेस ने भी Kaynes Technology Share पर अपनी रेटिंग को घटा दिया है, पहले जेपी मॉर्गन इस शेयर को बहुत अच्छा मानते थे, लेकिन अब उन्होंने मध्य में रख दिया है, इसके अलावा, टार्गेट प्राइस भी 6,000 रुपये से घटाकर 4,000 रुपये कर दिया है।

जब भी कोई बड़ी विदेशी ब्रोकरेज फर्म किसी शेयर पर नकारात्मक राय को देती हैं, तो बाजार में उसका प्रभाव तुरंत दिखाई देने लगता है।
निवेशकों की क्या चिंता????
मार्जिन पर दबाव एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है, कायंस टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज सेक्टर में तेजी से बढ़ती कंपनियों में से एक है।
लेकिन पिछले कुछ समय से कंपनी के मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा है, जैसे : कच्चे माल की लागत बढ़ रही है,विस्तार पर बहुत ज्यादा खर्च हो रहा है,नए परियोजनाओं के लाभ मिलने में टाइम लग रहा है,इसका मतलब यह है कि कंपनी का विकास हो रहा है लेकिन कंपनी को उसकी कीमत देनी पड़ रही है।
आगे क्या हो सकता है?
यदि आप लंबी अवधि के निवेशक हैं तो केवल एक तिमाही के परिणाम देखकर आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है, कंपनी अभी भी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में बहुत मजबूत खिलाड़ी है, कंपनी भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोत्साहन का काफी लाभ उठा सकती है,
सरकार की पीएलआई से भविष्य में वृद्धि पा सकती है,लेकिन साथ में ही कुछ जोखिम भी हैं,लंबी अवधि के निवेशक को इन बातों, पर काफी विचार करना चाहिए और अपने निवेश के निर्णय लेने से सभी पहलुओं पर भी काफी विचार करना चाहिए,कि कंपनी की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाएं दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण हैं।

विशेषज्ञों की क्या है राय ?
बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 2से 3 महीने कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे, यदि लाभ मार्जिन में सुधार होता है,ऑर्डर बुक मजबूत रहती है,लाभ में वृद्धि वापस आती है,तो शेयर में काफी सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन अगर शेयर में कमजोरी जारी रहती है, तो शेयर पर और ज्यादा दबाव बन सकता है।
यह भी पढ़ें: Gautam Adani की नेटवर्थ में 3.32 अरब डॉलर की बढ़ोतरी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार को भी शेयर बाजार में गिरावट आई थी। लेकिन अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी बनी रही। इसके चलते Gautam Adani की नेटवर्थ में 3.32 अरब डॉलर यानी लगभग 31,239 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई।
क्या अभी शेयर खरीदना सही है?
यह आपकी अपनी पूरी तरह जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करता है, अगर आप एक अल्पकालिक व्यापारी हैं, तो उतार चढ़ाव अधिक हो सकता है। सावधानी बरतनी बहुत ज्यादा ज़रूरी है।
अगर आप एक दीर्घकालिक निवेशक हैं, तो आप धीरे धीरे निवेश को बढ़ा सकते हैं, अगर आप एक नए निवेशक के रूप में हैं, तो जल्दबाजी में निवेश न करें।
Kaynes Technology Share में साल 2025 के दौरान बहुत उतार-चढ़ाव देखा गया। कमजोर तिमाही नतीजों, घटते मुनाफा मार्जिन और बढ़ते खर्चों की वजह से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ। इसके बाद शेयर में जोरदार बिकवाली शुरू हुई और स्टॉक कई बार अपने 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर के करीब पहुंच गया।
Source: www.cnbctv18.com
FAQs
- Kaynes Technology Share आज क्यों गिरा????
कंपनी के कमजोर चौथे तिमाही के नतीजों और जेपी मॉर्गन की डाउनग्रेड के कारण शेयर में बड़ी बिकवाली हुई।
- कंपनी के मुनाफे में कितनी गिरावट आई???
मार्च 2026 तिमाही में मुनाफा लगभग 21.5% घटकर ₹91.2 करोड़ रहा।
- जेपी मॉर्गन ने नया लक्ष्य मूल्य क्या दिया?
ब्रोकरेज ने लक्ष्य मूल्य ₹6,000 से घटाकर ₹4,000 कर दिया।
- क्या यह शेयर लंबी अवधि के लिए अच्छा है?
लंबी अवधि में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि से लाभ मिल सकता है, लेकिन मार्जिन दबाव और मूल्यांकन पर नज़र रखना आवश्यक है।
- क्या अभी खरीदारी करनी चाहिए?
अपनी जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार।












