Delhi को एक Global City बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने एक अच्छा कदम उठाया है। अब Delhi के फ्लाईओवर सिर्फ ट्रैफिक का जरिया नहीं रहेंगे, बल्कि शहर की एक खूबसूरती शहर की पहचान और आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
Delhi सरकार ने सार्वजनिक और निजी भागीदारी के तहत एक नई योजना शुरू की है। योजना के तहत फ्लाईओवर के नीचे और आसपास के क्षेत्रों को सुंदर, साफ-सुथरा बनाया जाएगा। इसमें निजी कंपनियां फ्लाईओवर के नीचे की खाली और अक्सर उपेक्षित जगहों को शानदार सार्वजनिक स्थान में बदलेंगी।

इस मिशन को पूरा करने के लिए Delhi सरकार ने कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत प्रसिद्ध कंपनियों के साथ मिलकर एक साथ काम किया है। Godrej Industries, Dalmia Group, और EaseMyTrip Foundation ने इस शुरुआत के तहत इन फ्लाईओवरों की देखरेख जिम्मेदारी ली है।ये कंपनियां रखरखाव का खर्च उठाएंगी। इसके बदले उन्हें तय सीमा के अंदर विज्ञापन लगाने की अनुमति दे दी जाएगी,
पहले चरण में Delhi के 6 प्रमुख फ्लाईओवर
इन 6 फ्लाईओवरों की होगी किस्मत उजागर। सरकार ने पहले चरण में Delhi के 6 प्रमुख फ्लाईओवरों को सजाने के लिए चुना है: हनुमान सेतु , मयूर विहार फेस,1 फ्लाईओवर , अप्सरा फ्लाईओवर, लोधी फ्लाईओवर, ओबेरॉय फ्लाईओवर, नेताजी सुभाष प्लेस फ्लाईओवर कैसा होगा नया देखने का नजारा? फ्लाईओवर के नीचे अब अतिक्रमण, गंदगी की जगह निम्नलिखित सुविधाएं देखने को मिलेंगी, कला और संस्कृति के दीवारों पर सुंदर चित्र बनाए जाएंगे।
विशेष रूप से हनुमान सेतु पर रामायण के दृश्यों की झलक देखने का नज़ारा देखने को मिलेगा ,चारों तरफ हरियाली और आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। सार्वजनिक सुविधाएं वाले स्थान पर लोगों के बैठने के लिए बेंच, युवाओं के लिए ‘सेल्फी पॉइंट्स’ बनाए जाएंगे। रखरखाव और सफाई की पुख्ता व्यवस्था होगी ताकि ये जगहें दोबारा से खराब न हों।






