Haryana Weather update : हरियाणा में आज 6 जिलों में हल्की बारिश, 16 जिलों में साफ रहेगा मौसम, मानसून की सक्रियता हुई कम, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

On: September 9, 2025 6:34 AM
Haryana weather update today's weather tomorrow's weather

Join WhatsApp

Join Now

Haryana Weather update : हरियाणा में 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कुछ कम होने वाली है, क्योंकि मानसून टर्फ का उत्तर से थोड़ा नीचे मध्य की तरफ झुकाव हो गया है. इसके चलते 9 सितंबर यानि आज छह जिलों में हल्की बारिश की संभावना है तो बाकी 16 जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है. छह जिलों में पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल जिले शामिल हैं. 12 सितंबर तक मौसम की यही स्थिति रहेगी, इसके बाद फिर से मौसम बदलने की संभावना है.

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ उत्तर से थोड़ा नीचे मध्य भारत की तरफ कच्छ, कोटा, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है. इस कारण अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकुला, पानीपत, सोनीपत जिलों में तेज हवाओं गरज चमक के साथ कुछ क्षेत्र में हल्की बारिश तथा कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं तो वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर और जींद, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह, पलवल व फरीदाबाद में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

Haryana Weather update : : कल ये रहेगा मौसम का मिजाज

कल यानि 10 सितंबर को पंचकुला तथा यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत एरिया में हल्की बारिश के आसार हैं. सोनीपत, करनाल, पानीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में हल्की बूंदाबांदी रहेगी. हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, मेवात, फरीदाबाद और गुरुग्राम में मौसम साफ रहने की संभावना है.

Haryana Weather update : : 11 सितंबर को ये रहेगा मौसम
11 सितंबर को यमुनानगर व पंचकुला जिलों के 25 से 50 प्रतिशत हिस्से में हल्की बारिश का अनुमान है जबकि करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, पानीप व सोनीपत में 25 प्रतिशत क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है. इनके अलावा जींद, हिसार, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 12 सितंबर को भी इन्हीं जिलों में यही स्थिति रहेगी.

हरियाणा में अब तक हुई जिला वाइज बरसात
जिला --- बरसात
अंबाला --- 663.8 एमएम
भिवानी --- 369.0 एमएम
चरखी दादरी--- 534.9 एमएम
फरीदाबाद --- 558.1 एमएम
फतेहाबाद --- 572.9 एमएम
गुरुग्राम --- 618.7 एमएम
हिसार --- 516.3 एमएम
झज्जर --- 693.7 एमएम
जींद --- 386.7 एमएम
कैथल --- 405.3 एमएम
करनाल --- 465.1 एमएम
कुरुक्षेत्र --- 765.0 एमएम
महेंद्रगढ़ --- 818.0 एमएम
नूंह --- 711.1 एमएम
पलवल --- 522.9 एमएम
पंचकूला --- 736.5 एमएम
पानीपत --- 634.1 एमएम
रेवाड़ी --- 682.2 एमएम
रोहतक --- 626.6 एमएम
सिरसा --- 346.6 एमएम
सोनीपत --- 552.8 एमएम
यमुनानगर --- 1076.4 एमएम
कुल औसत --- 563.3 एमएम


Follow Us:

और पढ़ें

Jind hydrogen plant work completed hydrogen train update

Jind hydrogen plant : जींद में हाइड्रोजन प्लांट का काम पूरा, NOC बाकी, देखें कब से शुरू होगी हाइड्रोजन ट्रेन

Gyan Ganga centers will be opened in all the districts in Haryana

Gyan Ganga centers : हरियाणा के सभी जिलों में खुलेंगे ज्ञान गंगा केंद्र, ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ा जाएगा

Mahendra Singh Tikait jind bku ramraji dhull

Mahendra Singh Tikait : महेंद्र सिंह टिकैत ने भाकियू को कभी कमजोर नहीं होने दिया : रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी

Rain alert Haryana weather update mausam imd alert

Rain Alert Haryana : हरियाणा में आज और कल जींद समेत 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 8 से रात की ठंड बढ़ेगी, देखें मौसम का पूर्वानुमान

Railway New Timetable Narwana Kurukshetra train new time list

नरवाना-कैथल-कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर ट्रेनों की टाइटेबल में बदलाव, देखें नई समयसारिणी, Railway New Timetable Narwana Kuruksherta

MHARI SADAK Application Usage Complaint Photo Solution Download Application

MHARI SADAK : एक क्लिक पर दर्ज होगी टूटी सड़कों की शिकायत और होगा समाधान, डाउनलोड करें म्हारी सड़क एप्लिकेशन, कैसे करें शिकायत, देखें पूरी डिटेल

Leave a Comment