Jind Lado Lakshmi Yojana List : हरियाणा के जींद में सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं की लिस्ट आ चुकी है। जींद जिले से इस योजना में 1 लाख 32 हजार विवाहित महिलाएं और 16 हजार से ज्यादा अविवाहित लड़कियां शामिल हुई हैं। फैमिली आईडी की इन्कम के आधार पर लाभार्थी महिलाओं का नाम सामने आया है।
परिवार पहचान प्राधिकरण हरियाणा सरकार के स्टेट कोआर्डिनेटर डा. सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार आमजन तक योजनाओं (Jind Lado Lakshmi Yojana List) का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जींद जिले में 23 से 60 वर्ष की 1,12,310 विवाहित महिलाएं और 23 से 45 वर्ष की 16,622 अविवाहित लड़कियां प्रथम चरण की लाडो लक्ष्मी योजना पेंशन का लाभ प्राप्त करेंगी। यह योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनके सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है।

सरकार ने 500 से ज्यादा योजनाओं (Jind Lado Lakshmi Yojana List) को आनलाइन कर दिया है, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। अब पात्र व्यक्ति सीधे फैमिली आइडी के माध्यम से योजनाओं से जुड़ सकते हैं। इस पारदर्शी व्यवस्था के चलते लाभार्थियों को उनके खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए राशि भेजी जाती है। इसी कारण हरियाणा आज पूरे देश में डीबीटी से लाभ पहुंचाने में प्रथम स्थान पर है।
डा. सतीश खोला ने कहा कि परिवार पहचान पत्र सिर्फ योजनाओं (Jind Lado Lakshmi Yojana List) से जोड़ने का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह सरकार को हर परिवार की वास्तविक स्थिति का आंकलन करने में भी मदद करता है। इससे सरकार को यह समझने में आसानी होती है कि किस परिवार को किस योजना का लाभ मिलना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विधानसभा उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि न पर्ची की सरकार है न खर्ची की, बिना भेदभाव के समान रूप से नायब सैनी सरकार काम कर रही है।











