Aaj ka Mausam : हरियाणा में आज 8 जिलों में बरसात का अलर्ट, कल और परसों भी बारिश, जाने आगे का पूर्वानुमान

On: May 19, 2026 2:03 PM
Aaj ka Mausam : हरियाणा में आज 8 जिलों में बरसात का अलर्ट, कल और परसों भी बारिश, जाने आगे का पूर्वानुमान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Aaj ka Mausam : हरियाणा में अभी बारिश का दौर जाता नहीं दिख रहा है। आने वाले दिनों में बारिश (Haryana weather today) को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। आज यानि बुधवार को भी 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इसके अलावा कल और परसों को भी बारिश है। एक सप्ताह तक लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है, जिसके बाद मौसम में ठंड उतर आएगी।

IMD के अनुसार आज हरियाणा के गुरुग्राम, पलवल, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में बारिश के आसार हैं। बाकी जिलों में आज मौसम साफ रह सकता है। कुछ जिलों में बादलवाई रहेगी।

दो अक्टूबर को हरियाणा के 8 जिलों में चरखी दादरी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद में बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे तो वहीं बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

Aaj ka Mausam : 3 को हरियाणा के 12 जिलों में बरसात के आसार

इसके बाद 3 अक्टूबर को हरियाणा (Haryana weather update) के 12 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी,फरीदाबाद, मेवात और पलवल में ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश के आसार हैं पानीपत, सोनीपत, करनाल, चरखी दादरी, रोहतक, गुरुग्राम और झज्जर में हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि अरब सागर में बने कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण हरियाणा में मौसम (Haryana Mausam Update) बदला हुआ है। इसके चलते बारिश के बाद रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिससे हल्की ठंड भी महसूस की जा सकती है।


ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में नया जिला, तहसील, उपमंडल बनाने को सरकार की है ये शर्तें,11 नए जिले बनाने के लिए मिले प्रस्ताव, देखें सभी के नाम

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥