दिल्ली में 200 Electric Bus लॉन्च: Rekha Gupta

On: May 19, 2026 5:28 PM
दिल्ली में 200 Electric Bus लॉन्च: Rekha Gupta

मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने शुक्रवार को पूर्वी विनोद नगर डिपो से 200 Electric Bus को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नई बसों के आने से दिल्ली में चलने वाली 6,300 बसों में से 4,550 Electric Bus हो जाएंगी।

Electric Bus से प्रदूषण घटाने पर जोर

उन्होंने दिल्ली-रोहतक बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाई और मदनपुर खादर बस टर्मिनल और पूर्वी विनोद नगर डिपो में नए भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली को विकसित करने और प्रदूषण कम करने में मदद करेंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम हर महीने नई बसें चला रहा है और नए कार्यालय खोल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमारी पूरी सरकार बेहतर सरकारी कार्यालय बनाने के लिए काम कर रही है, जिससे शहर बेहतर बने।”

2026 तक 7,000 Electric Bus का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन नीति देश में सबसे अच्छी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कई वर्षों से वायु प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन पिछली सरकारों ने सही योजना नहीं बनाई।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब 4,550 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें हैं और 2026 तक 7,000 Electric Bus चलाने का लक्ष्य है।

Spread the love

Follow Us:

Siksa Bishnoi

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥