Haryana Mausam update : हरियाणा में अगले 3 दिन तक होगी बारिश, पश्चिम विक्षोभ सक्रिय, देखें आगे का मौसम पूर्वानुमान

On: October 5, 2025 7:28 AM
Haryana Mausam update weather today rain alert

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Haryana Mausam update :  हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार बनने जा रहे हैं। दरअसल पश्चिम विक्षोभ ने दस्तक दे दी है, जिसकी सक्रियता के चलते हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हरियाणा में पांच, छह और सात अक्टूबर को बारिश होगी तो आठ अक्टूबर से हवाओं का रूख बदलेगा और उत्तरपश्चिमी हवाएं बहनी शुरू हो जाएंगी।

IMD के अनुसार हरियाणा में मानसून वापस लौट चुका है लेकिन इसके बावजूद भी बारिश का दौर थमा नहीं है। 19 सितंबर के बाद से हरियाणा के अलगअलग इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। दक्षिण हरियाणा ज्यादा प्रभावित रहा है लेकिन अब अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे धरतीपुत्र किसानों की धान की फसलों को नुकसान हो सकता है। खेत में कटाई के लिए फसलें तैयार खड़ी हैं तो वहीं मंडियों में भी फसलें पड़ी हुई हैं।

Haryana Mausam update : 8 अक्टूबर से बदलेगा हवाओं का रूख

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि 8 अक्टूबर से पहाड़ों से हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ चलेगी। इससे लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हल्की गुलाबी ठंड दस्तक दे देगी। अभी हरियाणा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास है।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बादल छाने से दिन के तापमान में अब कमी देखने को मिलेगी। वहीं, रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद नमी बढ़ेगी इससे सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगेगी।

Haryana Mausam update : आगे कैसा रहेगा मौसम

Haryana Mausam update weather today rain alert
Haryana Mausam update weather today rain alert

 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की तरफ आने की संभावना है।

इससे हरियाणा के मौसम में 4 अक्टूबर रात्रि से बदलाव होने की संभावना है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से राज्य में 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।


Follow Us: