Congress: हरियाणा में नगर निगम चुनाव के लिए Congress ने पंचकूला के मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। सुधा भारद्वाज को पंचकूला से Congress की उम्मीदवार बनाया गया है। वह Congress नेता संजीव भारद्वाज की पत्नी हैं, जो वर्तमान में हरियाणा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी हैं।
पंचकूला में Congress के पास दो मुख्य नाम
* पंजाबी समुदाय की ओर से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रावल
* और ब्राह्मण समुदाय से सुधा भारद्वाज
टिकट के लिए इन दोनों नामों पर विचार किया जा रहा था। सुधा को Congress विधायक चंद्रमोहन का समर्थन मिला, जिससे उनकी उम्मीदवारी मजबूत हुई।






