Aga Ruhullah Mehdi Controversy: इस्तीफा पर बोले सांसद, 370 के वादे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व से मांगा जवाब

On: August 29, 2026 2:40 PM
Aga Ruhullah Mehdi Controversy: इस्तीफे पर बोले सांसद, 370 के वादे को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस नेतृत्व से मांगा जवाब

Aga Ruhullah Mehdi Controversy:: जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर चल रहा मतभेद अब और खुलकर सामने आता दिखाई दे रहा है। श्रीनगर से सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने पार्टी नेतृत्व की नीतियों और चुनावी वादों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला को लिखे पत्र में अनुच्छेद 370 की बहाली के वादे को लेकर भी जवाब मांगा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रुहुल्लाह ने सवाल उठाया कि अगर पार्टी को पहले से पता था कि अनुच्छेद 370 की बहाली का वादा पूरा करना मुश्किल हो सकता है, तो इसे पार्टी के घोषणापत्र में शामिल ही क्यों किया गया। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या अगस्त 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ हुए घटनाक्रम और उनकी भावनाओं का इस्तेमाल केवल राजनीतिक फायदा लेने के लिए किया गया था।

सांसद ने अपने पत्र में पार्टी नेतृत्व से यह स्पष्ट करने की मांग की कि सत्ता में आने के बाद उन वादों को लेकर सरकार ने अपेक्षित कदम क्यों नहीं उठाए। उनके मुताबिक, जनता से किए गए राजनीतिक वादों को केवल चुनाव तक सीमित नहीं रखा जा सकता और नेतृत्व को अपने फैसलों के लिए जवाब देना चाहिए।

इस्तीफा की मांग पर रुहुल्लाह का जवाब ( Aga Ruhullah Mehdi Controversy )

रुहुल्लाह और पार्टी नेतृत्व के बीच विवाद का एक और मुद्दा उनके इस्तीफे की मांग है। उन्होंने इस मामले में फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके खिलाफ इस्तीफा की मांग को लेकर जिस तरह की भाषा और रवैया अपनाया गया, वह उचित नहीं था।

हालांकि, रुहुल्लाह ने साफ संकेत दिया कि वह इस्तीफे के सवाल से पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस्तीफा निश्चित रूप से आएगा, लेकिन उससे पहले जिम्मेदारी और जवाबदेही तय होना जरूरी है।

उनके इस रुख से साफ है कि पार्टी के भीतर मतभेद केवल व्यक्तिगत स्तर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक मुद्दों और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादों को लेकर भी गंभीर असहमति बनी हुई है। आने वाले दिनों में रुहुल्लाह और पार्टी नेतृत्व के बीच यह टकराव जम्मू-कश्मीर की राजनीति में और चर्चा का विषय बन सकता है।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥