क्या है Devi Lal Park हत्याकांड? #2026

On: May 10, 2026 1:11 PM
क्या है Devi Lal Park हत्याकांड? #2026

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक दिल दहला देने वाली बहुत बढ़ी घटना घटी। इस घटना का स्थान देवीलाल पार्क Devi Lal Park के पास जो नहर है उसको बताया बताया जा रहा है उस नहर के किनारे एक युवती की हत्या कर दी गई। यह मामला केवल हत्या का मामला नहीं है यह मामला प्यार, रिश्ते सिर्फ के बीच की दुःख की बड़ी कहानी है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Devi Lal Park हत्याकांड में दोस्त ही कैसे बन गया आरोपी?

पुलिस ने जांच करके पता लगाया है की युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही दोस्त ने की है जिसका नाम अभिषेक बताया जा रहा है घटना घटने के बाद आरोपी ने अपने आप को घायल कर लिया ताकि इस मामले को आत्महत्या का मामला साबित कर सके लेकिन पुलिस ने बहुत गहराई से जांच की और आरोपी की सच्चाई सामने आ गई।

शुक्रवार की सुबह नहर के किनारे के पास वहाँ के लोगों ने एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा और शव के पास ही एक युवक गंभीर हालत में घायल पड़ा मिला। दोनों की गर्दन को तेजधार हथियार से काटा गया था। लोगों ने घटना की सुचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंची गई और घायल हुए युवक को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया। जांच करने के बाद पता चला की मृतका का नाम चांदनी उर्फ मधु है जो बिहार की रहने वाली बताई जा है और वह अब शक्ति नगर इलाके में रह रही थी। जो युवक घायल मिला था उसका नाम अभिषेक है

परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी क्यों दी? (क्या है Devi Lal Park हत्याकांड?)

क्या है Devi Lal Park हत्याकांड? यह मामला शुरू में कुछ और दिख रहा था और जांच के बाद धीरे-धीरे यह एक प्रेम संबंध विवाद और एक हत्या की बड़ी कहानी में बदल गया। चांदनी एक साधारण परिवार की लड़की बताई जा रही है। परिवार के अच्छे भविष्य के लिए वह बिहार से हरियाणा आई थी। परिजनों ने बताया की उनके अनुसार जनवरी महीने में उसकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Snapchat पर अभिषेक नाम के लड़के से हुई थी। शुरुआत के समय दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। समय के साथ साथ दोनों लगातार एक-दूसरे से बात करने लगे और मिलने लग गए थे।

चांदनी ने अपनी मां को लगभग 15 दिन होने के बाद ही अभिषेक के बारे में बता दिया था।और उसने अपनी मां की मुलाकात भी अभिषेक नाम के लड़के से करवाई थी। परिवार के मुताबिक चांदनी अभिषेक को बहुत प्यार करती थी उसे लेकर वह काफी गंभीर थी और चांदनी उससे शादी करना चाहती थी। चांदनी की मां बीना ने बताया कि उन्हें डर था कि अगर वे इस रिश्ते का विरोध करेंगी तो दोनों गलत कदम उठा सकते हैं। यही सोचकर उसकी माँ ने रिश्ते को मंजूरी दे दी थी।

परिवार ने भी शादी के लिए सहमति दे दी थी क्योंकि चांदनी अभिषेक से बहुत प्यार करती थी और उसी के साथ अपनी जिंदगी को बिताना चाहती थी। परिजनों ने बताया कि अभिषेक चांदनी के घर भी आता-जाता था और अभिषेक ने परिवार का विश्वास जीत लिया था। अभिषेक ने अपने पिता से भी फोन पर बातचीत भी करवाई थी। परिवार के सभी लोगों को लगा था कि लड़का बहुत गंभीर है और रिश्ते को काफी आगे बढ़ाना चाहता है।

यह भी पढ़ें:

Drug Free Himachal Campaign: रक्कड़ पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से की चरस बरामद

(Drug Free Himachal Campaign के तहत कार्रवाई करते हुए शनिवार को रक्कड़ थाना पुलिस टीम ने बाइक सवार दो व्यक्तियों से चरस बरामद की है। पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नाथुन-बड़ा मोड़)

मां बीना बार-बार क्यों पूछ रही हैं यह दर्दभरा सवाल? (क्या है Devi Lal Park हत्याकांड?)

बीना ने बताया कि परिवार के लोगों ने 20 मई को अभिषेक के घर जाकर शादी की बात आगे बढ़ाने का निर्णय ले लिया था, लेकिन इससे पहले ही यह बहुत बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। बेटी की मौत होने के बाद परिवार काफी सदमे में है और मां बार-बार एक ही सवाल पूछ रही है कि जब शादी के लिए सब लोग तैयार थे तो यह हत्या क्यों की गई।

मां बीना बार-बार क्यों पूछ रही हैं यह दर्दभरा सवाल? (क्या है Devi Lal Park हत्याकांड?)
मां बीना बार-बार क्यों पूछ रही हैं यह दर्दभरा सवाल? (क्या है Devi Lal Park हत्याकांड?)

जांच करने के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ। अभिषेक ने शुरुआत में खुद को भिवानी का निवासी बताया था, लेकिन जब परिवार के लोगो ने रिश्ता पक्का करने के लिए उसका आधार कार्ड मांग लिया तो वह फतेहाबाद निवासी निकला। इस बारे में पूछने पर अभिषेक ने बताया कि उसका गांव फतेहाबाद में है और वह भिवानी में रहता है। इस बात ने परिवार के लोगो को थोड़ा परेशान जरूर किया, लेकिन उन्होंने उस पर ज्यादा शक नहीं किया क्योंकि अभिषेक लगातार परिवार से संपर्क में रहता था और उस से शादी की बात भी कर रहा था।

क्या आरोपी ने जानबूझकर छिपाई थी अपनी असली पहचान?

अब पुलिस लगातार इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अपनी निजी जानकारी जानबूझकर छिपाई थी। पुलिस यह पता लगाने की लगातार कोशिश कर रही है कि आखिर हत्या के पीछे असली वजह क्या है । यह वारदात क्या है Devi Lal Park के साथ लगती नहर के किनारे पर हुई। शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोग वहां पर पहुंचे तो उन्होंने युवती का शव पड़ा हुआ देखा। उसके पास ही एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला था।

उन दोनों की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई थी। शुरु में मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या या हमला लग रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में और घटनास्थल से मिले सबूतों ने कहानी को बदल दिया। पुलिस के अनुसार अभिषेक ने पहले चांदनी की हत्या कर दी और फिर खुद की गर्दन को और कलाई को काट लिया ली। यह माना जा रहा है कि उसने खुद को घायल कर के पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की साजिश की, घायल होने के बाद भी उसकी जान बच गई और अब अस्पताल में पुलिस निगरानी में वह इलाज करा रहा है।

क्या रिश्ते में बढ़ता झूठ बना इस दर्दनाक घटना का कारण?

हर किसी के मन में यह सवाल चल रहा है। जब दोनों ही शादी करना चाहते थे, परिवार भी शादी के लिए तैयार था तो हत्या क्यों हुई है, फिलहाल पुलिस भी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह पता चला है की आशंका है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हुआ होगा। यह संभव है कि आरोपी मानसिक तनाव में था या रिश्ते को लेकर सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा था।

विशेषज्ञों का मानना है कि आजकल सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव काफी तेजी से बढ़ जाता है। कई बार बहुत से लोग एक-दूसरे को पूरी तरह समझे बिना ही भविष्य के फैसले लेने लग जाते हैं। जब रिश्तों में झूठ या मानसिक दबाव बढ़ता है तो स्थिति बहुत खतरनाक हो सकती है। हालांकि हत्या के पीछे की असली कारण वजह आरोपी के बयान और पुलिस की जांच पूरी के बाद ही साफ हो पाएगी।

सोशल मीडिया पर बने रिश्तों में आखिर कितना खतरा छिपा होता है? (क्या है Devi Lal Park हत्याकांड?)

मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार के अनुसार आरोपी अभी अस्पताल में उपचारा ले रहा है, युवती के परिजनों के बयान लेने के आधार पर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है पुलिस घटनास्थल पर मिले सबूत, मोबाइल फोन रिकॉर्ड और सोशल मीडिया चैट की जांच पर लगी है, साथ में ही यह भी देखा जा रहा है कि घटना होने से पहले दोनों के बीच क्या क्या बातचीत हुई थी। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा करवाया गया है ताकि मौत की असली वजह और समय का पता चल सके, पुलिस को बहुत उम्मीद है कि आरोपी ठीक होने के बाद पूछताछ में बहुत खुलासे हो सकते हैं।

यह घटना सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों को लेकर बहुत बड़े सवाल खड़े करती है Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग जल्दी एक-दूसरे के बहुत करीब आ जाते हैं, लेकिन बहुत बार सामने वाले की असली पहचान और मानसिक स्थिति के बारे में सभी जानकारी नहीं होती। विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि किसी भी ऑनलाइन रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, परिवार के लोगो को भी बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए ताकि वे किसी गलत फैसले का शिकार न बने।

विश्वास हर किसी रिश्ते की नींव होता है, लेकिन जब उसी विश्वास में झूठ शामिल हो जाए तो परिणाम बहुत खतरनाक हो सकते हैं। चांदनी की मौत के बाद उसका परिवार टूट चुका है। मां बीना का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है। जिस बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी, आज उसी लड़की की अर्थी उठानी पड़ी। परिवार को विश्वास नहीं हो रहा कि जिस युवक को उन्होंने अपने घर का सदस्य मान लिया था, वह उनकी बेटी की मौत का कारण बन गया।

यह भी पढ़ें: Kharkhoda में महिला प्रवासी श्रमिक की ईंट से पीटकर हत्या: Sonipat

( Sonipat के Kharkhoda में फरमाना रोड पर एक ईंट भट्टा के बाहर एक बंद कमरे के सामने एक महिला प्रवासी श्रमिक, राजमहल, की अज्ञात हमलावर ने बेरहमी से ईंट से पीटकर हत्या कर दी। )

Devi Lal Park हत्याकांड समाज को क्या बड़ा संदेश देता है?

Devi Lal Park हत्याकांड: इस घटना को लेकर इलाके में भी बहुत दुख और गुस्सा है। लोगों का कहना है कि अगर रिश्ते में किसी भी प्रकार की कोई समस्या थी तो उसका बातचीत से हल निकाला जा सकता था, लेकिन हत्या जैसा कदम सही नहीं ठहराया जा सकता। Devi Lal Park हत्याकांड सिर्फ एक क्राइम की कहानी नहीं है बल्कि Devi Lal Park हत्याकांड समाज के लिए यह एक बहुत बड़ा संदेश भी है, यह घटना बताती है कि रिश्तों में मानसिक संतुलन और आपसी बातचीत कितना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर बने रिश्तों में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। परिवार और युवाओं दोनों को रिश्तों को समझदारी के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। चांदनी की मौत ने परिवार की खुशियां छीन लीं। अब सभी को पुलिस जांच पूरी होने और आरोपी के बयान का इंतजार है ताकि इस दर्दनाक हत्या की पूरी सच्चाई का पता चल सके।

Source: www.punjabkesari.in


Follow Us: