Kharkhoda में महिला प्रवासी श्रमिक की ईंट से पीटकर हत्या: Sonipat

On: May 19, 2026 3:01 PM
Kharkhoda में महिला प्रवासी श्रमिक की ईंट से पीटकर हत्या: Sonipat

Sonipat के Kharkhoda में फरमाना रोड पर एक ईंट भट्टा के बाहर एक बंद कमरे के सामने एक महिला प्रवासी श्रमिक, राजमहल, की अज्ञात हमलावर ने बेरहमी से ईंट से पीटकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही Kharkhoda थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच की टीमों और FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव के पास सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और महिला राजमहल के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। हर पहलू पर हत्याकांड की जांच की जा रही है।

Kharkhoda(Sonipat) एसीपी जोगेंद्र शर्मा ने क्या बताया

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद Kharkhoda के एसीपी जोगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजमहल और उसका परिवार ईंट भट्टा पर काम कर रहे थे। उनके बेटे और पति से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसे ईंट से पीटकर मारा गया था। राजमहल बिहार के Muzaffarpur की रहने वाली थी। अभी हर पहलू पर हत्याकांड की जांच चल रही है।

Spread the love

Follow Us:

Neeru Sheokand

“सिर्फ खबर नहीं, सच आपके सामने 📰 | Fast updates, breaking news, और भरोसेमंद जानकारी के साथ आपको हर पल updated रखना हमारा उद्देश्य है।” 🔥