गांव के बच्चों ने जुगाड़ और क्रिएटिविटी से बनाई अनोखी Car, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोगों ने बच्चों के हुनर की जमकर तारीफ की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारत में Sachin Tendulkar को लोग क्रिकेट के भगवान के नाम से जानते हैं। वह समय-समय पर अपने जीवन शैली से जुड़े रहने वाली प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा करते हैं, अभी सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है,
उस वीडियो में सचिन तेंदुलकर कुछ बच्चों से बातें करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्हें देखकर सचिन तेंदुलकर पर प्रभाव हुआ। उन्होंने यह वीडियो बच्चों की कला को देश में दिखाने के लिए किया है, उनका कहना है की अगर किसी को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो वह जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है।
बड़ी बातें
सचिन तेंदुलकर ने एक वीडियो में संदेश लिखा।
उन्होंने कहा की भारत के एक छोटे से हिस्से से गुजरते समय मैने एक ऐसी जुगाड़ Car को देखा जो कुछ बच्चो ने बनाई थी उस जुगाड़ Car में उन बच्चों की कल्पना जुडी हुई थी जब सचिन तेंदुलकर ने यह विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया तो लोगों को बहुत पसंद आया लोगों ने इस वीडियो की बहुत तारीफ की है और कहा की यह छोटे बच्चों की कहानी है।
यह भी पढ़ें: 60 हजार सैलरी में NCR में घर लेना: Home Loan Planning
(60 हजार सैलरी वाले लोगों के लिए एनसीआर में कई विकल्प हैं। एक्सपर्ट के अनुसार, इसके लिए आपको सही योजना, सही स्थान और अपने बजट का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। )
बच्चों की बनाई जुगाड़ Car ने जीता सबका दिल
वीडियो में दिखाया गया है की बच्चों ने अपने संसाधनों का इस्तेमाल करके एक अनोखी जुगाड़ Car को तैयार कर दिया गया है यह जुगाड़ Car बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन,जुगाड़ से बनाई है बच्चे अपने दिमाग का प्रयोग करके कुछ नया सिखने की कोशिश कर रहे है यह बात ही बच्चों की सोच के बारे में बताती है,

जब सचिन तेंदुलकर ने जुगाड़ Car को देखा तो उन्होंने अपनी कार को वहीं पर रोक लिया और कार से उतर कर बच्चों से बात की बच्चों का होंसला बढ़ाने के लिए बच्चों की तारीफ़ की ताकि बच्चे अपनी मेहनत और लगन से जीवन में बहुत आगे बढ़े और जीवन में सफलता हासिल करें, सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी का बच्चों की सराहना करना वास्तव में बहुत बड़ा सम्मान है।
सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
सचिन तेंदुलकर ने जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लाखों लोगों ने वीडियो को देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया शेयर भी किया, लोगों ने बच्चों की तारीफ की हैं।
कई यूजर्स ने यह भी लिखा है कि भारत देश में में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बच्चों को सही मौके की जरूरत है। बहुत से लोगों ने सरकार और बड़ी कंपनियों से ऐसे बच्चों की मदद करने के बारे में भी कहा है ताकि बच्चे अपने जीवन में सफल हो जाए।
सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जीवन में अपना पहला मैच खेला था,उसने उस टाइम शायद यह नहीं सोचा था की वह आगे चलकर क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज बनेगा।
उन्होंने सबसे पहले पाकिस्तान के खिलाफ अपने जीवन का पहला इंटरनेशनल मैच खेला था, उसका तेज गेंदबाजों के सामने आत्मविश्वास देखकर दुनिया को बहुत हैरानी हुई थी सचिन तेंदुलकर का यहां से ही क्रिकेट का करियर शुरू हुआ था।
यह भी पढ़ें: अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई: Jind News
( हाल ही में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई ने शहर के शहरी विकास और नियमों के पालन को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए )
टेस्ट क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में बहुत ही ज्यादा शानदार रहा है, सचिन तेंदुलकर ने कुल 200 टेस्ट मैच खेले, जिसमें सचिन तेंदुलकर ने 53.8 की औसत से 15,921 रन बनाए है उन्होंने बल्लेबाजी औसत, 53.8, शतक, 51,अर्धशतक, 68, अर्धशतक: 68, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है।
वनडे क्रिकेट में बनाया इतिहास
सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का बहुत ज्यादा प्रदर्शन किया है, सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में लगभग 18,426 रन बनाए है , जो एक अच्छा रिकॉर्ड है, सचिन तेंदुलकर के वनडे करियर में शतक: 49, अर्धशतक: 96, सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में दो बार शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज थे, सचिन तेंदुलकर नेउपलब्धि साल 2010 में हासिल की थी।
सचिन तेंदुलकर को क्यों कहा जाता है क्रिकेट का भगवान?
सचिन तेंदुलकर ने अपने अच्छे प्रदर्शन, व्यवहार और समर्पण से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान इसलिए कहा जाता है क्योंकि उसने 100 इंटरनेशनल शतक, 30 हजार से ज्यादा इंटरनेशनल रन, 24 साल लंबा करियर, करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा
सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ क्रिकेट में रिकॉर्ड नहीं बनाए, बल्कि सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को अपनी एक नई पहचान बना दिया है, उन्होंने पूरे देश को एक साथ लाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, सचिन तेंदुलकर वास्तव में क्रिकेट के भगवान हैं।












